अब नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी को प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय के नाम से जाना जाएगा।

Nehru Memorial Museum and Library: नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का अधिकारिक तौर पर नाम बदल गया है। अब नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी को प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय के नाम से जाना जाएगा। बीते जून में केंद्र सरकार ने नाम बदलने का ऐलान किया था। इसके बाद विपक्ष ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम वाली संस्थाओं और इमारतों का नाम बदलने को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जून महीना में हुई एक विशेष बैठक के दौरान दिल्ली के नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदल दिया गया। अब इसे प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय के नाम से जाना जाएगा। नाम बदलने के लिए हुई मीटिंग की अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की थी। वे इस सोसाइटी के उपाध्यक्ष हैं। नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इसके 29 सदस्यों में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर शामिल हैं।

2016 में पीएम मोदी ने दी थी मंजूरी

2016 में ही पीएम मोदी ने सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित एक म्यूजियम स्थापित करने का विचार रखा था। यह परियोजना अब पूरी हो गई और बीते 21 अप्रैल 2022 को इसे जनता के लिए ओपन कर दिया गया। इस म्यूजियम को अपडेट किया गया है। यह नेहरू संग्रहालय भवन से शुरू होता है जो पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और योगदान पर तकनीकी तौर से फोकस करता है। संस्कृति मंत्रालय ने 16 जून को प्रेस रिलीज में बताया तीन मूर्ति भवन, जहां NMML स्थित है। यहां नेहरू सहित भारत के सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान को प्रदर्शित करने वाला प्रधानमंत्री संग्रहालय भी है। पहले इस संग्राहालय का नाम नेहरू मेमोरियल म्यूजियम व लाइब्रेरी था, अब इसे बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने लालकिले से 10वीं बार दिया भाषण: खिलाड़ियों, बिजनेसमैन सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने की सराहना