MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • कुछ लोग विदेशों में भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं...कर्नाटक में पीएम मोदी का राहुल गांधी को जवाब, पढ़िए भाषण की 5 बड़ी बातें

कुछ लोग विदेशों में भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं...कर्नाटक में पीएम मोदी का राहुल गांधी को जवाब, पढ़िए भाषण की 5 बड़ी बातें

PM Modi in Karnataka: पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक के मंड्या, हुबली-धारावाड़ दौरे पर थे। विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभाएं भी की हैं। अपनी जनसभाओं में पीएम ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

3 Min read
Author : Dheerendra Gopal
Published : Mar 12 2023, 07:50 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : PTI

पीएम नरेंद्र मोदी ने इंग्लैंड में राहुल गांधी द्वारा लोकतंत्र को लेकर उठाए सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लंदन में भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाए गए। भारत के लोकतंत्र की जड़ें, हमारे सदियों के इतिहास से सींची गई हैं। दुनिया की कोई ताकत भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को नुकसान नहीं पहुंचा सकती।

26
Image Credit : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'कांग्रेस और उनके साथी मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रहे है, लेकिन मोदी एक्सप्रेस-वे बनाने में मस्त है। मोदी गरीबों का जीवन आसान बनाने में व्यस्त है। कांग्रेस को पता ही नहीं है कि देश की करोड़ों माताओं-बहनों का आशीर्वाद मोदी का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।'

36
Image Credit : Asianet News

कांग्रेस पर देश के विकास की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार केंद्र में थी। उसने गरीब आदमी को तबाह करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। जो पैसा गरीब के विकास के लिए था वो हजारों करोड़ रुपए कांग्रेस की सरकार ने लूट लिया था। कांग्रेस को कभी गरीब के दुख-दर्द से फर्क नहीं पड़ा।

46
Image Credit : PTI

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जब आपने मुझे सेवा का मौका दिया तो देश में गरीब की सरकार बनी। गरीब का दुख समझने वाली सरकार बनी। केंद्र सरकार ने पूरी ईमानदारी से गरीब की सेवा करने का प्रयास किया।
 

56
Image Credit : PTI

कोरोना काल का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब दुनिया कोरोना से जूझ रही थी तब भारत ने इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को कई गुना बढ़ाया है। इस साल हमने 10 लाख करोड़ रुपए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए रखे हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर अपने साथ सिर्फ सुविधा नहीं लाता, बल्कि ये रोजगार, निवेश और कमाई के साधन लाता है।
 

66
Image Credit : Asianet News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेस-वे (NH-275) जनता को समर्पित किया। यह एक्सप्रेस-वे बेंगलुरु-निदाघट्टा-मैसूर को जोड़ेगा। 118 किमी लंबा इस एक्सप्रेस-वे पर 8 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, नौ बड़े पुल, 42 छोटे पुल, 64 अंडरपास, 11 ओवरपास, चार रोड-ओवर-ब्रिज और पांच बाईपास बनाए गए हैं। इसके अलावा श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली स्टेशन पर दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म देश को समर्पित किया। इस प्लेटफॉर्म को हाल ही में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने मान्यता दी है। प्लेटफॉर्म की लंबाई 1,507 मीटर यानी करीब डेढ़ किलोमीटर है। प्रधानमंत्री ने आईआईटी धारवाड़ का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा होसपेट-हुबली-टीनाघाट रेलवे लाइन के विद्युतीकरण की शुरुआत की, 530 करोड़ के हुबली स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और धारवाड़ बहु ग्राम जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखी। 150 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होने वाली तुप्पारीहल्ला फ्लड डैमेज कंट्रोल प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी।

यह भी पढ़ें:

मैं और मेरी मां वीडियो स्टोरी में पीएम मोदी ने बयां की भावुक करने वाली कहानी, ऑफिशियल वेबसाइट में एक सेक्शन मां हीराबा को समर्पित

सानिया मिर्जा ने बोला पीएम मोदी को थैंक्स: प्रधानमंत्री ने टेनिस स्टार को लेटर भेजकर की सराहना, बोले-चैंपियन सानिया यकीन नहीं होता कि…

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।
नरेंद्र मोदी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
Recommended image2
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान
Recommended image3
Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Recommended image4
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो
Recommended image5
2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved