कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक में शनिवार को मौजूदा पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। कांग्रेस अधिवेशन में नए पार्टी अध्यक्ष का ऐलान होगा। बैठक में पार्टी ने फैसला लिया है कि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष होंगी।

नई दिल्ली. कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक में शनिवार को मौजूदा पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। कांग्रेस अधिवेशन में नए पार्टी अध्यक्ष का ऐलान होगा। बैठक में पार्टी ने फैसला लिया है कि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष होंगी। राहुल गांधी सबसे कम वक्त अध्यक्ष रहने वालेगांधी-नेहरू परिवार के सदस्य बन गए हैं। राहुल ने 16 दिसंबर 2017 को पार्टी की कमान संभाली थी। आजादी के बाद से अब तक इस परिवार ने 37 साल तक अध्यक्ष पद पर रहकर कांग्रेस की जिम्मेदारी संभाली। सबसे ज्यादा सोनिया गांधी 19 साल तक अध्यक्ष रहीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आजादी के बाद 37 साल नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य अध्यक्ष रहे
1885 में कांग्रेस की स्थापना हुई थी। इसके बाद 87 अध्यक्षों ने कांग्रेस का नेतृत्व किया। इनमें से आजादी के बाद के 72 साल में 19 अध्यक्ष बने। इनमें से 37 साल नेहरू-गांधी परिवार का सदस्य ही पार्टी अध्यक्ष रहा।

कांग्रेस अध्यक्ष

कार्यकाल

कितने साल

जवाहरलाल नेहरू 

1951 से 1954

3

इंदिरा गांधी

1969, 1978 से 1984 तक

7

राजीव गांधी

1985 से 1991 तक

6

सोनिया गांधी

1998 से 2017 तक

19

राहुल गांधी

2017 से 2019 तक

2

कुल

37 साल


गाधी परिवार में राजीव-सोनिया और राहुल के अध्यक्ष रहते पार्टी को हार मिली
गांधी परिवार से राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ही ऐसे सदस्य हैं, जिनके कांग्रेस अध्यक्ष रहते पार्टी को लोकसभा चुनाव में हार मिली।

सदस्य अध्यक्ष का कार्यकाल लोकसभा चुनाव में हार
राजीव गांधी1985-91  1989 में लोकसभा चुनाव में हार मिली
सोनिया गांधी1998-2017  1999, 2014 लोकसभा चुनाव
राहुल गांधी2017-20192019 लोकसभा चुनाव