प्रेसिडेंट कलर या निशान, सर्वोच्च सम्मान माना जाता है जो भारत के सर्वोच्च कमांडर द्वारा प्रदान किया जाता है।

President Colour to INS Dronacharya: कोच्चि में आईएनएस द्रोणाचार्य को गुरुवार को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान किया। Indian Navy के गनरी स्कूल INS द्रोणाचार्य को राष्ट्र के लिए अपनी असाधारण सेवा के लिए सर्वोच्च सम्मान दिया जा रहा है। प्रेसिडेंट कलर या निशान, सर्वोच्च सम्मान माना जाता है जो भारत के सर्वोच्च कमांडर द्वारा प्रदान किया जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

समुद्री ताकत भारत के सामरिक हितों के लिए महत्वपूर्ण: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि समुद्री ताकत भारत के सामरिक, सैन्य, आर्थिक और वाणिज्यिक हितों के लिए महत्वपूर्ण है। पिछले 75 वर्षों से युद्ध के लिए तैयार, बहु-आयामी और बहुमुखी भारतीय नौसेना ने न केवल हमारे विरोधियों को डरा दिया है और हमारे समुद्री हितों की रक्षा की है। हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा करने, हमारे व्यापार मार्गों को सुरक्षित करने और आपदाओं के दौरान सहायता प्रदान करने में भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता पर राष्ट्र को गर्व है। उन्होंने भारतीय नौसेना की पूरी टीम, कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड और आईएनएस विक्रांत की यात्रा से जुड़े सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विशिष्टता और समर्पण के साथ देश की सेवा करने के लिए भारत को भारतीय नौसेना के बहादुर पुरुषों और महिलाओं पर गर्व है।

समुद्री युद्ध से पारंगत करता है आईएनएस द्रोणाचार्य

आईएनएस द्रोणाचार्य द्वारा तोपखाना और मिसाइल युद्ध के लिए नौसेना, तट रक्षक और फ्रेंडली विदेशी समुद्री बलों के अधिकारियों और नाविकों का प्रशिक्षण दिया जाता है। लक्ष्य पर प्रभावी ढंग से आर्डिनेंस पहुंचाने के लिए अधिकारियों और नाविकों का प्रशिक्षण आईएनएस द्रोणाचार्य का मुख्य फोकस है। यह समुद्री योद्धाओं को तैयार करता है और उन्हें हमारे शक्तिशाली युद्धपोतों को चलाने के लिए पेशेवर कौशल और अदम्य भावना से लैस करता है।

यह यूनिट कई हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) देशों के लिए कांस्टेबुलरी संचालन में प्रशिक्षण के लिए सागर प्रहरी बल और नौसेना के ट्रेनिंग के लिए नोडल केंद्र भी है। साथ ही नौसेना और तट रक्षक में ड्रिल और समारोहों के लिए ट्रेनिंग अथॉरिटी भी है।

इंडियन आर्मी स्कूल ऑफ आर्टिलरी से संबंध है यूनिट

यह यूनिट संयुक्त कौशल की भावना से इंडियन आर्मी स्कूल ऑफ आर्टिलरी से संबद्ध है। INS द्रोणाचार्य को 2004 में गनरी और मिसाइल युद्ध में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में नामित किया गया था। इस संस्थान के पूर्व छात्रों ने कई उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की है। पूर्व छात्रों में एक महावीर चक्र, कीर्ति चक्र और युद्ध सेवा पदक, पांच वीर चक्र और सात शौर्य चक्र पुरस्कार विजेता शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...

अपराधियों के लिए रो रहे हैं लेकिन 11 साल की गर्भवती लड़कियों को कौन देगा इंसाफ...असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बाल विवाह पर पेश किया आंकड़ा