क्रेमलिन ने यह घोषणा किया है कि पुतिन व्यक्तिगत रूप से नहीं शामिल होंगे। उनके प्रतिनिधि भारत में हो रहे सम्मेलन में पहुंचेंगे।

G20 Summit updates: जी20 देशों के शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नहीं सम्मिलित होंगे। भारत की अध्यक्षता में जी20 सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 8 से 10 सितंबर को आयोजित इस वैश्विक सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर है। क्रेमलिन ने यह घोषणा किया है कि पुतिन व्यक्तिगत रूप से नहीं शामिल होंगे। उनके प्रतिनिधि भारत में हो रहे सम्मेलन में पहुंचेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने जारी किया है अरेस्ट वारंट

यूक्रेन में रूस पर हुए हमले का दोषी करार देते हुए इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) ने राष्ट्रपति पुतिन को दोषी करार दिया है। यूक्रेन से संबंधित युद्ध अपराधों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए पुतिन के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। हालांकि, रूस इन आरोपों का पूरी तरह से खंडन करते हुए किसी प्रकार के अपराध से इनकार किया है लेकिन राष्ट्रपति पुतिन एहतियातन अपनी इंटरनेशनल विजिट को सीमित किए हुए हैं। गिरफ्तारी वारंट के कारण पुतिन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा करने पर हिरासत में लिए जाने का संभावित जोखिम है।

ब्रिक्स समिट में भी नहीं पहुंचे थे पुतिन

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 22 अगस्त से 24 अगस्त तक ब्रिक्स समिट का आयोजन किया गया। इस शिखर सम्मेलन को भी राष्ट्रपति पुतिन ने वर्चुअल लिंक के माध्यम से संबोधित किया। उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले ब्रिक्स समूह के नेताओं को उन्होंने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी दुनिया द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की आलोचना की थी। रिकॉर्डेड स्पीच में उन्होंने अपने देश पर लगाए गए नाजायज प्रतिबंधों पर कड़ी अस्वीकृति व्यक्त की और यूक्रेन के अनाज निर्यात को स्थायी रूप से रोकने की संभावना के बारे में चेतावनी जारी की। राष्ट्रपति पुतिन ने बताया कि ग्लोबल फूड चेन की धुरी यूक्रेनी अनाज के परिवहन को सक्षम करने वाला महत्वपूर्ण युद्धकालीन समझौता, उनकी शर्तें पूरी होने तक निलंबित रहेगा। विशेष रूप से उन्होंने रूसी खाद्य और कृषि वस्तुओं पर सीमाओं में छूट की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें:

साऊथ अफ्रीका में ब्रिक्स समिट के दौरान शी जिनपिंग और पीएम मोदी के बीच बातचीत की किसने की थी पहल?