UGC ने सभी विश्वविद्यालयों से कहा है कि वे छात्रों को चंद्रयान-3 की लैंडिंग लाइव (Chandrayaan 3 Landing Live Streaming) दिखाने का इंतजाम करें और इस कार्यक्रम में सभी छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करें।

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) इतिहास रचने जा रहा है। बुधवार को चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला है। इसको लेकर पूरे देश में उत्साह है। UGC (Univerisity Grants Commission) ने इस मौके पर छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाने के लिए पहल किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

UGC ने सभी विश्वविद्यालयों से कहा है कि वे छात्रों को चंद्रयान-3 की लैंडिंग लाइव दिखाने का इंतजाम करें। यूजीसी ने सभी शैक्षणिक संस्थानों से इसमें छात्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। यूजीसी ने कहा है कि चंद्रयान तीन के लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाने के लिए बुधवार शाम को 5 बजे से 6:30 बजे तक विशेष सभा आयोजित की जाए।

यह है इसरो का मून मिशन चंद्रयान-3

चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतरने के लिए इसरो ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च किया था। अगर यह मिशन सफल रहता है तो चांद पर पहुंचने वाला भारत चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले सोवियत रूस, अमेरिका और चीन ने यह कामयाबी पाई है। इसरो का मिशन इस मामले में और खास है कि चंद्रयान चांद के दक्षिण ध्रुव पर लैंड करेगा। यहां अब तक कोई देश नहीं पहुंचा है। इस इलाके में पानी मिलने की संभावना है। इसके चलते पूरी दुनिया की नजर इसरो पर टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें- ISRO ने जारी की चंद्रयान से ली गई तस्वीरें, बताया लैंडर की कर रहे जांच, ठीक के काम कर रहे हैं सभी सिस्टम, देखें वीडियो

इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-3 के साथ गया विक्रम लैंडर बुधवार शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर लैंड करेगा। इसरो द्वारा लैंडिंग को लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इसे आम लोग इसरो की वेबसाइड https://www.isro.gov.in, इसरो के आधिकारिक YouTube channel, इसरो के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/ISRO और DD National TV चैनल पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- चंद्रयान-3 की लैंडिंग के वक्त बेहद रोमांचक होंगे आखिरी के 20 मिनट, जानें किस तरह चांद पर कदम रखेगा विक्रम लैंडर