भारत में कोरोना संक्रमण की स्पीड पर अभी ब्रेक नहीं लग पाया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में केस कम मिले हैं, लेकिन देश के 10 राज्यों को अभी और कंट्रोल करने की जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान में एक दिन में देश में मिले कुल केस के  69% इन्हीं राज्यों से मिले। हालांकि यह अच्छी बात है कि देश में मृत्युदर में गिरावट आई है। यह अभी 1.12% है।

नई दिल्ली. भारत दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश बनकर सामने आया है। चूंकि यहां जनसंख्या का अनुपात अन्य देशों की तुलना में काफी है, इसलिए संक्रमण तेजी से फैला। भारत में कोरोना संक्रमण की स्पीड पर अभी ब्रेक नहीं लग पाया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में केस कम मिले हैं, लेकिन देश के 10 राज्यों को अभी और कंट्रोल करने की जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान में एक दिन में देश में मिले कुल केस के 69.1% इन्हीं राज्यों से मिले। हालांकि यह अच्छी बात है कि देश में मृत्युदर में गिरावट आई है। यह अभी 1.12% है। देश में जितने लोग अब तक संक्रमित मिले, उनमें से 16.43% का इलाज चल रहा है, जबकि 82.54% ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय के मुताबिक, अभी संक्रमण की दर 20.02% है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन 10 राज्यों में सबसे अधिक केस मिले

राज्य कुल केसएक्टिव रिकवर  मौतें
महाराष्ट्र43,43,727 6,74,77036,01,796 65,284
उत्तर प्रदेश11,20,176  3,04,199 8,04,563  11,414
दिल्ली  10,47,916 92,358 9,40,930 14,628
कर्नाटक13,68,9452,81,04210,73,25714,627
केरल 14,27,5462,32,808 11,89,267 5,139
छत्तीसगढ़ 6,67,4461,21,352 5,38,558 7,536
पश्चिम बंगाल7,59,942 94,9496,53,98411,009
तमिलनाडु10,97,6721,07,1459,76,87613,651
गुजरात5,10,3731,21,4613,82,4266,486
राजस्थान5,30,8751,46,6403,80,5503,685

(सोर्स-covid19india.org)

यह भी जानें..

  • पिछले 24 घंटे में 35 हजार से अधिक मामले घटे हैं। वहीं, मौतों की संख्या भी कम हुई है। एक अच्छी बात यह भी कि कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी है। दो दिन पहले कोरोना के 3,54,533 केस मिले थे, जो पिछले 24 घंटे में घटकर 3,19,315 रह गए हैं। यानी 35 हजार से अधिक कम हुए। वहीं, दो दिन पहले 2,806 लोगों की मौत हुई थी, जबकि पिछले 24 घंटे में यह संख्या घटकर 2,762 रह गई है।
  • संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी है। 2 दिन पहले 2,18,561 लोग ठीक हुए थे, जो पिछले 24 घंटे में बढ़कर 248,629 हो गई है। इस समय देश में एक्टिव केस 28,75,041 है, जबकि दो दिन पहले 28,07,333 थे। 
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 33,59,963 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 14,52,71,186 हुआ।
  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(ICMR) के अनुसार, 26 अप्रैल तक भारत में कोरोना वायरस के लिए कुल 28,09,79,877 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 16,58,700 सैंपल कल टेस्ट किए गए।
  • दुनिया का सबसे संक्रमित देश अभी भी अमेरिका है। यहां अब तक 32,875,045 केस आ चुक हैं, जबकि 586,611 की मौत हुई। भारत में अब तक 17,636,307 केस आ चुके हैं, जबकि 197,894 की मौत हुई। तीसरे क्रम पर ब्राजील है। यहां अब तक 14,370,456 केस आ चुके हैं, जबकि 392,204 की मौत हो चुकी है।