भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) देश के कई राज्यों को फिलहाल भीषण गर्मी से निजात मिलने की संभावना नहीं है। वहीं,  19 अप्रैल तक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इससे कई राज्यों में बारिश होगी।

मौसम डेस्क. इस समय मौसम के कई रंग दिखाई दे रहे हैं। कुछ राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है, तो कइयों में भारी बारिश का अलर्ट है। कहीं-कहीं अंधड़ के साथ बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में लू (Heat Wave) चलने और कइयों में बारिश की चेतावनी दी है। दिल्ली में सोमवार को भी भीषण गर्मी पड़ेगी। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद मौसम बदलेगा। यानी तापमान गिरेगा, लेकिन बुधवार और गुरुवार को लू चल सकती है। 20-30 किमी/ घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। असम में तूफान से 6 और लोगों की मौत हो गई। यह संख्या अब 14 हो गई है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है। गर्मियों के मौसम में आंधी-तूफान के साथ होने वाली बारिश को ‘बोरदोइसिला’ के नाम से जाना जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट
IMD के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बन सकती है। 19 अप्रैल से इन राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में भी भीषण गर्मी की स्थिति संभव है। तेज गर्म हवाओं के दक्षिण बिहार की सीमा को पार करने से उत्तर बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है। 19 अप्रैल तक यहां ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

इन राज्यों में बारिश संभावित
स्काईवेट वेदर(skymetweather) के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती तथा एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

शेष पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय पर हल्की छिटपुट बारिश संभव है।

मौसम विभाग के अनुसार, 19 अप्रैल से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 19 से 21 अप्रैल तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। 17 अप्रैल को तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। 17 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश, असम, केरल, तमिलनाडु में बारिश होने संभावना है। 

यह है मौसम में बदलाव की वजह
स्काईवेट वेदर(skymetweather) के मुताबिक, 19 अप्रैल तक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उत्तरी राजस्थान और आसपास के इलाकों में निचले स्तर पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा विदर्भ से मराठवाड़ा होते हुए उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक फैली दिख रही है। भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार, दक्षिण पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र के आसपास के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

ऐसा रहा पिछले दिन का मौसम
अगर गर्म हवाओं की बात करें, तो उत्तर पश्चिमी राजस्थान और दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रही।

पिछले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। तमिलनाडु, केरल, आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और शेष पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

यह भी पढ़ें-
डेंगू, चिकनगुनिया के मच्छरों को खत्म कर देती हैं किचन की ये चीजें, लहसुन, सोयाबीन ऑयल का करें इस तरह इस्तेमाल
गर्मी में पार्टी ? धूप और पसीना कर सकता है मेकअप का कबाड़ा, फॉलो कीजिए ये टिप्स और बनिए महफिल की शान