07:08 AM (IST) Nov 25

ब्राजील ने सर्बिया को हराया

फीफा वर्ल्डकप 2022 में ब्राजील की टीम ने सर्बिया को 2-0 से हरा दिया है।

11:35 PM (IST) Nov 24

पुर्तगाल ने घाना को 3-2 से हराया

पुर्तगाल ने घाना को 3-2 से हरा दिया है। पहले हाफ में दोनों ओर से एक भी गोल नहीं हो पाया था। दूसरे हाफ में पांच गोल हुए। 64वें मिनट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पेनाल्टी किक पर गोल किया। इसके बाद 72वें मिनट में घाना ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। 77वें मिनट में पुर्तगाल ने गोल किया। इसके बाद 79वें में मिनट में भी पुर्तगाल के खिलाड़ी गोल करने के कामयाब हो गए। 88वें मिनट में घाना ने दूसरा गोल किया। 

09:36 PM (IST) Nov 24

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर हैं निगाहें

पुर्तगाल और घाना के बीच मुकाबला हो रहा है। सभी की निगाहें पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर हैं।

08:34 PM (IST) Nov 24

टाई रहा मुकाबला

दक्षिण कोरिया और उरूग्वे के बीच मुकाबला टाई रहा। दोनों टीमों को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन स्टोर नहीं हो पाया। दक्षिण कोरिया और उरूग्वे के डिफेंस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 

07:41 PM (IST) Nov 24

दक्षिण कोरिया और उरूग्वे के बीच चल रहा मुकाबला

दक्षिण कोरिया और उरूग्वे के बीच मुकाबला चल रहा है। पहले हाफ तक दोनों ओर से गोल नहीं हो सका। स्कोर 0-0 है।

05:40 PM (IST) Nov 24

स्विट्जरलैंड ने कैमरून को हराया

फीफा वर्ल्डकप 2022 के पांचवें दिन स्विट्जरलैंड ने कैमरून को 1-0 से हरा दिया है।

Scroll to load tweet…
04:59 PM (IST) Nov 24

स्विट्जरलैंड ने किया पहला गोल

फीफा वर्ल्डकप 2022 में स्विट्जरलैंड बनाम कैमरून के बीच मैच जारी है। स्विट्जरलैंड की टीम ने पहला गोल दाग दिया है। जबकि मैच खत्म होने में आधे घंटे का ही समय बचा है।

Scroll to load tweet…
04:21 PM (IST) Nov 24

हाफ टाइम के बाद भी कोई गोल नहीं

फीफा वर्ल्डकप 2022 में स्विट्जरलैंड बनाम कैमरून के बीच मुकाबला जारी है। पहले हाफ के बाद भी दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई हैं। 

03:51 PM (IST) Nov 24

स्विट्जरलैंड-कैमरून के खिलाड़ी

फीफा वर्ल्डकप 2022 में स्विट्जरलैंज बनाम कैमरून के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों से भी मिलें।

Scroll to load tweet…
03:39 PM (IST) Nov 24

स्विट्जरलैंड बनाम कैमरून का मैच

फीफा वर्ल्डकप 2022 में स्विट्जरलैंड बनाम कैमरून का मुकाबला शुरू हो चुका है।

Scroll to load tweet…
03:36 PM (IST) Nov 24

ये हैं 24 नवंबर के मैच

फीफा वर्ल्डकप 2022 के पांचवें दिन कुल चार मुकाबले खेले जाने हैं। जिसमें स्विट्जरलैंड बनाम कैमरून का मुकाबला शुरू हो चुका है। 

Scroll to load tweet…