08:01 PM (IST) Jul 23
1824 ड्रोन से स्टेडियम में उभरी अद्भुत तस्वीर

ओलंपिक स्टेडियम के ऊपर 1824 ड्रोन कैमरों से टोक्यो 2020 का प्रतीक दर्शाया गया। 

07:43 PM (IST) Jul 23
टोक्यो ओलंपिक का शपथ पढ़ा गया, ड्रोन से बना ओलंपिक 2020 का अद्भुत नजारा, जिसने देखा बोला-वाह

उद्धाटन समारोह में टोक्यो ओलंपिक का शपथ पढ़ा गया. मेजबान जापान की एथलीट YAMAGATA Ryota और टेबल टेनिस स्टार ISHIKAWA Kasumi ने शपथ पत्र पढ़ा।

07:43 PM (IST) Jul 23
सबसे आखिरी टीम के रूप में जापान के खिलाडियों ने किया मार्च पास्ट

ओलंपिक 2020 के मेजबान जापान के दल ने सबसे आखिरी में मार्च-पास्ट किया। जापान की तरफ से 552 एथलीट 37 खेलों में हिस्सा लेंगे। इस बार ओलंपिक में 206 देश भाग ले रहे हैं।
इसके पहले अमेरिका टीम ने मार्चपास्ट किया. अमेरिका वर्ष 2028 के ओलंपिक का मेजबान है। अमेरिका के शहर लॉस एंजेल्स में ये ओलंपिक होंगे।
अमेरिका के पूर्व दक्षिण अफ्रीका, म्यामांर, मैक्सिको, मालदीव, मोरक्को, बेल्जियम, फिलीपींस, फिनलैंड और फिजी के दल ने भी मार्च -पास्ट कर अपने अपने देश का प्रतिनिधित्व किया.

07:07 PM (IST) Jul 23
ज्यादा से ज्यादा मेडल दिलाएं

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया। उन्होंने ट्वीट कर कहा- आज से टोक्यो में ओलंपिक की शुरुआत हो गई है। हम सभी भारतवासियों के प्यार और उम्मीदों के साथ हमारे सभी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश को ज़्यादा से ज़्यादा मेडल दिलाएंगे। टीम इंडिया को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

 

06:53 PM (IST) Jul 23
जर्मनी के बाद नेपाल और पाकिस्तान ने किया मार्च पास्ट

जर्मनी के खिलाडियों का दल जब मार्च पास्ट किया तो अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने इस दल का शानदार तरीके से अभिवादन किया।
जर्मनी के बाद नेपाल और पाकिस्तान ने किया मार्चपास्ट.

06:37 PM (IST) Jul 23
पीएम मोदी भी देख रहे हैं ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी लाइव

देश-दुनिया के खेलप्रेमियों में वह लोग भी शामिल हैं जिनका एक एक सेकेंड तय है. लेकिन बात जब देश की हो, अपने खिलाडियों के हौसला बढ़ाने की हो तो व्यस्ततम समय में भी कुछ पल निकालना पडता है. पीएम मोदी भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए ओलंपिक समारोह देख रहे हैं. पीएम मोदी लाइव प्रसारण देख रहे.

 

06:18 PM (IST) Jul 23
चीनी टीम कर रही मार्च पास्ट

चीन खिलाडियों का दल कर रहा है मार्च पास्ट. 

06:13 PM (IST) Jul 23
सभी ओलंपिक में शिरकत करने वाले स्विटजरलैंड की टीम कर रही मार्च पास्ट

स्विट्जरलैंड की टीम का हो रहा मार्च-पास्ट. स्विस खिलाड़ी अपने देश का झंडा लहराते हुए चल रहे. स्विट्जरलैंड ने अभी तक हुए सभी ओलंपिक में हिस्सा लिया है।  

06:05 PM (IST) Jul 23
विंटर ओलंपिक गेम्स का मेजबान इटली का मार्चपास्ट

इटली की ओलंपिक टीम के खिलाडियों का दल अभी मार्च-पास्ट कर रहा है। 2026 के विंटर ओलंपिक गेम्स का मेजबान भी इटली है। 

05:45 PM (IST) Jul 23
भारत के पीछे इंडोनेशिया, युगांडा, यूक्रेन, उजबेक, ब्रिटेन सहित कई देशों का दल कर रहा मार्च पास्ट

भारत के बाद  इंडोनेशिया, युगांडा, यूक्रेन, उज्बेकिस्तान, उरुग्वे, ब्रिटेन, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, इक्वाडोर, मिस्र अब तक मार्च पास्ट कर चुके हैं।

05:37 PM (IST) Jul 23
तिरंगा हाथों में लिए भारतीय दल ने किया मार्च पास्ट, मैरीकॉम व मनप्रीत थे ध्वजवाहक

भारतीय दल ने 21 वें नंबर पर मार्ट-पास्ट किया। भारत की पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और भारत की बॉक्सिंग स्टार मैरी कॉम भारत की ओर से ध्वजवाहक बनें।

ग्रीस के बाद आइसलैंड, आयरलैंड, अजरबैजान, अफगानिस्तान, यूनाइटेड अरब अमीरात,अल्जीरिया के दल ने मार्च पास्ट किया। भारत मार्च करने वाला 21 वां दल रहा.

 

05:18 PM (IST) Jul 23
सांसदों ने किया समर्थन


केरल के चार कांग्रेस सांसदों ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल का समर्थन करने के लिए अपनी पीठ पर 'भारत' लिखा हुआ नीली टी-शर्ट पहनी थी।

 

05:01 PM (IST) Jul 23
मौन रखा गया


टोक्यो ओलंपिक के दौरान उन सभी के लिए मौन रखा गया जिन्हें हमने खो दिया है। इसमें कोरोना से मरने वाले लोग भी शामिल थे। इसके साथ ही 1972 में म्यूनिख में मारे गए इजरायली टीम के सदस्यों का भी विशेष उल्लेख किया गया। 

04:58 PM (IST) Jul 23
आतिशबाजी के साथ आगाज

टोक्यो ओलंपिक 2020 की उलटी गिनती के बाद नेशनल स्टेडियम में शानदार आतिशबाजी की गई। मंच पर लाइट शो के साथ कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पेश की जा रही है।  

04:55 PM (IST) Jul 23
उद्घाटन समारोह जापान के नेशनल स्टेडियम में शुरू

एक साल के लंबे इंतजार के बाद आज टोक्यो ओलंपिक का आगाज हो गया है। ओलंपिक में शामिल हो रहे एथलीटों ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कई बाधाओं को पार किया है।

 

04:43 PM (IST) Jul 23
केन्द्रीय मंत्री ने की एथलीट से बात


केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर #TokyoOlympics के उद्घाटन समारोह से पहले एथलीटों को उत्साहित करने के लिए बातचीत की। ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त और कर्णम मल्लेश्वरी और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

 

02:57 PM (IST) Jul 23
PM मोदी ने दी जापानी पीएम को बधाई

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री सुगा योशीहाइड को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि- 'हम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के अविश्वसनीय प्रदर्शन के सीजन की प्रतीक्षा कर रहे हैं!'

02:53 PM (IST) Jul 23
मैरी कॉम ने शेयर की फोटो

6 बार की वर्ल्ड चैंपियन एमसी मैरी कॉम टोक्यो 2020 में भारतीय ओलंपिक दल के ध्वजवाहक की भूमिका निभा रही हैं। इस बात की खुशी उन्होंने ओलंपिक खेल विलेज के मार्चपास्ट ग्राउंड पहुंचने के बाद सभी के शेयर की।

02:33 PM (IST) Jul 23
3 दशक में ऐसे बदला ओलंपिक का रूप

पिछले कुछ ओलंपिक सेरेमनी को याद करते हुए ओलंपिक के ऑफिशयल इंस्टग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसे शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया- 'जैसा कि हम #Tokyo2020 उद्घाटन समारोह के लिए उत्साहित हैं, आइए पीछे मुड़कर देखें और पिछले समारोहों के कुछ पलों को याद करें! आपका पसंदीदा कौन सा था?'

View post on Instagram