Diwali 2025 Date: साल 2024 की तरह 2025 में भी दिवाली को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनेगी। कईं पंचांगों में दिवाली 2025 की अलग-अलग डेट बताई जा रही है। ज्योतिषी खुद भी इसे लेकर संशय में है। 

Kab Hai Diwali 2025: साल 2024 में दिवाली को लेकर जिस तरह ज्योतिषियों में मतभेद सामने आया था, वही स्थिति साल 2025 में भी बनती नजर आ रही है। इस बार भी कार्तिक मास की अमावस्या 2 दिन यानी 20 और 21 अक्टूबर को रहेगी। किसी पंचांग में दीपावली की डेट 20 अक्टूबर बताई गई है तो किसी में 21 अक्टूबर। इस बार दिवाली उत्सव 5 नहीं बल्कि 6 दिनों तक मनाया जाएगा। आगे जानिए दिवाली डेट को लेकर क्यों बन रहा है सस्पेंस…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किस तिथि को मनाते हैं दिवाली?

धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक मास की अमावस्या पर दिवाली मनाई जाती है। साल 2024 की ही तरह 2025 में भी कार्तिक अमावस्या 2 दिन रहेगी, जिसके कारण ये सारा कन्फ्यूजन हो रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर, सोमवार की दोपहर 03 बजकर 45 मिनिट से शुरू होगी, जो अगले दिन यानी 21 अक्टूबर, मंगलवार को शाम 05 बजकर 54 मिनिट तक रहेगी। इस तरह कार्तिक मास की अमावस्या 21 और 22 अक्टूबर दोनों दिन रहेगी, जिसे लेकर अलग-अलग पंचांगों में दिवाली की भिन्न डेट बताई गई है।

क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य?

साल 2024 में भी कार्तिक मास की अमावस्या 2 दिन थी, समय भी लगभग यही था। उस स्थिति में काशी और उज्जैन आदि के विद्वानों ने एकमत होकर ये निर्णय दिया था कि जब प्रदोष काल और रात्रि काल में कार्तिक अमावस्या का संयोग बने, उसी दिन दिवाली मनाई जानी चाहिए। इसी आधार पर 31 अक्टूबर को दिवाली मनाई गई थी। 2025 में ये स्थिति 21 अक्टूबर, सोमवार को बन रही है। इसलिए 2025 में दिवाली पर्व 21 अक्टूबर को ही मनाया जाना शास्त्र सम्मत रहेगा।

6 दिन मनाया जाएगा दिवाली पर्व

साल 2025 में दिवाली उत्सव 5 नहीं बल्कि 6 दिन तक मनाया जाएगा। इसका कारण है अमावस्या का 2 दिन होगा। सबसे पहले दिन 18 अक्टूबर, शनिवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इसके अगले दिन 19 अक्टूबर, रविवार को यम चतुर्दशी यानी नरक चौदस रहेगी। 21 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी, इसके अगले दिन यानी 22 अक्टूबर को पूरे दिन अमावस्या तिथि रहेगी, जिसके चलते गोवर्धन पूजा का पर्व 23 अक्टूबर, बुधवार को मनाया जाएगा। भाई दूज 23 अक्टूबर, गुरुवार को मनाई जाएगी।


ये भी पढ़ें-

Khar Maas Ke Upay: खर मास में करें ये 5 आसान उपाय, दूर होगा आपका दुर्भाग्य


साल 2025 में विवाह के कितने मुहूर्त? देखें जनवरी से दिसंबर तक की डेट्स


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।