सार
Swapna Shastra: सपनों की एक अलग ही दुनिया है। हिंदू धर्म में सपनों को ज्योतिष शास्त्र से जोड़ा गया है। स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि रात में किस समय देखे गए सपने सच होने की संभावना सबसे अधिक होती है।
Mysteries related to dreams: सपनों को कुछ लोग भविष्य में होने वाले घटनाओं का संकेत मानते हैं तो कुछ इसे हमारे दिमाग की उपज। कुछ भी हो लेकिन हर व्यक्ति रात को सोते समय सपने देखता जरूर है। सपनों की एक अलग ही दुनिया है। हिंदू धर्म में सपनों को ज्योतिष शास्त्र से जोड़कर देखा जाता है। सपनों से जुड़ा एक अलग शास्त्र है, जिसे स्वप्न शास्त्र कहते हैं। इसमें हजारों तरह के सपनों और उनसे मिलने वाले फलों के बारे में बताया गया है। इसमें ये भी लिखा है कि किस समय देखे गए सपनों के सच होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।
ये हैं वो 5 सपने, जो देते हैं लाइफ में बड़ी सफलता का संकेत
रात 10 से 12 बजे के बीच देखे गए सपने
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, रात 10 से 12:00 के बीच देखे गए सपने का कोई फल नहीं होता है। ये सपने हमें किसी भी तरह की घटना के बारे में नहीं बताते। आमतौर पर ये सपने दिन भर में हमारे साथ हुई घटनाओं से जुड़े होते हैं। इसलिए इन सपनों का कोई भी ज्योतिषिय महत्व नहीं है।
12 से 03 बजे के बीच देखे गए सपने
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, रात को 12 से 3 बजे के बीच देखे गए सपने हमारे जीवन पर थोड़ा-बहुत प्रभाव डालते हैं। इनमें से कुछ सपने 1 साल भीतर सच भी हो सकते हैं। इसलिए इन सपनों के फलों पर पूरी तरह से विश्वास नहीं किया जा सकता।
रात 3 से सुबह 6 बजे तक देखे गए सपने
इन सपनों के सच होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। ऐसा माना जाता है कि इस समय देखे गए सपने दैवीय प्रभाव से आते हैं। इस समय यदि कोई सपने दिखे तो उसे सच होने से में अधिकतम 3 महीने का समय लगता है।
दिन में देखे गए सपने
कुछ लोग दिन में देखे गए सपने को भविष्य से जोड़कर देखते हैं लेकिन स्वप्न शास्त्र में इसका कोई महत्व नहीं बताया गया है। उसके अनसुार दिन में देखे गए सपने किसी भी रूप में हमारे जीवन को प्रभावित नहीं करते, इसलिए इनका कोई महत्व नहीं है।
ये भी पढ़ें-
गोल्डन टाइम शुरू होने का संकेत देते हैं ये 5 सपने, बना देते हैं मालामाल
‘चट मंगनी-पट ब्याह’ का संकेत देते हैं ये 8 सपने
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।