Ramadan 2023: मुस्लिमों का पवित्र महीना रमजान शुरू हो चुका है। पहला रोजा 24 मार्च को रखा जाएगा। इस महीने में लोग खुदा की इबादत करते हैं और कुछ जरूरी नियमों का पालन भी। इन नियमों में रोजा रखना भी एक है। 

उज्जैन. इस्लाम में रमजान (Ramadan 2023) को बहुत ही पवित्र महीना बताया गया है। मान्यता है कि इसी महीने में खुदा ने कुरान को पैगंबर मोहम्मद साहब के माध्यम से धरती पर उतारा था। इसलिए ये महीने खुदा की इबादत के लिए बहुत ही खास माना जाता है। (Sehri-Iftar Timing Ramadan 2023) इस महीने में मुस्लिम समाज जन रोजा रखते हैं। ये एक तरह का उपवास होता है, जिसमें सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक कुछ भी खाया-पिया नहीं जाता।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानें क्या है सहरी और इफ्तारी? (Sehri-Iftar Timing Ramadan 2023 In India)
मुस्लिम समाज जन रोजे के दौरान रोज सुबह उठकर सूर्योदय से पहले खाना खाते हैं, इसे सहरी कहा जाता है। इसके बाद दिन भर कुछ भी खाना-पीना हराम होता है। शाम को सूर्यास्त के बाद नमाज अता की जाती है और परिवार के सभी लोग इफ्तारी करते हैं यानी उपवास खोलते हैं। सहरी और इफ्तारी का समय निश्चित होता है। आगे जानिए इस बार रमजान के दौरान सहरी और इफ्तारी का समय…


तारीख दिन सहरी का समय इफ्तार का समय
24 मार्च 2023 शुक्रवार सुबह 5:01 शाम 06:37
25 मार्च 2023 शनिवार सुबह 5:00 शाम 06:38
26 मार्च 2023 रविवार सुबह 4:59 शाम06:38
27 मार्च 2023 सोमवार सुबह 4:57 शाम 06:39
28 मार्च 2023 मंगलवार सुबह 4:56 शाम 06:39
29 मार्च 2023 बुधवार सुबह 4:55 शाम 06:40
30 मार्च 2023 गुरुवार सुबह 4:53 शाम 06:40
31 मार्च 2023 शुक्रवार सुबह 4:52 शाम 06:41
1 अप्रैल 2023 शनिवार सुबह 4:51 शाम 06:41
2 अप्रैल 2023 रविवार सुबह 4:50 शाम 06:42
3 अप्रैल 2023 सोमवार सुबह 4:48 शाम 06:43
4 अप्रैल 2023 मंगलवार सुबह 4:47 शाम 06:43
5 अप्रैल 2023 बुधवार सुबह 4:46 शाम 06:44
6 अप्रैल 2023 गुरुवार सुबह 4:45 शाम 06:44
7 अप्रैल 2023 शुक्रवार सुबह 4:43 शाम 06:45
8 अप्रैल 2023 शनिवार सुबह 4:42 शाम 06:45
9 अप्रैल 2023 रविवार सुबह 4:41 शाम 06:46
10 अप्रैल 2023 सोमवार सुबह 4:40 शाम 06:46
11 अप्रैल 2023 मंगलवार सुबह 4:38 शाम 06:47
12 अप्रैल 2023 बुधवार सुबह 4:37 शाम 06:48
13 अप्रैल 2023 गुरुवार सुबह 4:36 शाम 06:48
14 अप्रैल 2023 शुक्रवार सुबह 4:35 शाम 06:49
15 अप्रैल 2023 शनिवार सुबह 4:33 शाम 06:49
16 अप्रैल 2023 रविवार सुबह 4:32 शाम 06:50
17 अप्रैल 2023 सोमवार सुबह 4:31 शाम 06:50
18 अप्रैल 2023 रविवार सुबह 4:30 शाम 06:51
19 अप्रैल 2023 सोमवार सुबह 4:28 शाम 06:52
20 अप्रैल 2023 मंगलवार सुबह 4:27 शाम 06:52
21 अप्रैल 2023 बुधवार सुबह 4:26 शाम 06:53


ये भी पढ़ें-

Ramadan 2023 Date: भारत में मार्च 2023 की इस तारीख से शुरू होगा रमजान मास, जानें क्यों खास है ये महीना?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।