इस साल होने वाले एशियन गेम्स (Asian Games 2023) के जिउ-जित्सु इवेंट में भारत ने क्वालीफाई कर लिया है। जिउ-जित्सु फाइटर सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि यह भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Asian Games 2023. भारतीय जिउ-जित्सु फाइटर सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि इस साल होने वाले एशियन गेम में क्वालीफाई करने पर बेहद खुश हूं। कहा कि कांटिनेंटल मल्टी-स्पोर्ट कंपीटिशन के जिउ-जित्सु इवेंट में भारत का क्वालीफाई करना देश में खेलों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह भारत में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2018 में एशियन गेम्स का हिस्सा बना जिउ-जित्सु

2018 में जिउ-जित्सु खेल एशियन गेम्स का हिस्सा बना था। यह एक तरह का कॉम्बैट गेम होता है जिसमें ग्राउंड फाइटिंग के साथ ही स्ट्राइक, होल्ड और थ्रो किया जाता है। 2018 के एशियन गेम्स में जिउ-जित्सु इवेंट में भारत ने हिस्सा नहीं लिया था। इस साल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच चीन में एशियन गेम्स 2023 का आयोजन किया जाना है। भारत ने जिउ-जित्सु गेम्स में पहली बार क्वालीफाई किया है।

2012 से भारत कर रहा है प्रयास

जिउ-जित्सु गेम की बात करें तो भारत साल 2012 से ही इसके लिए प्रयास कर रहा है। मार्शल आर्ट की इस विधा में भारतीय एथलीट लगातार प्रयास करते रहे हैं। सिद्धार्थ ने कहा कि जब मैंने इसकी शुरूआत की तो लोगों ने पूछा कि इस खेल का क्या भविष्य है। लेकिन अब हमने एशियन गेम्स के जिउ-जित्सु इवेंट में क्वालीफाई कर लिया है और यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। इंडियन ओलंपिक एसोसिएश ने भी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है।

क्या होता है जिउ-जित्सु इवेंट

मूल रूप से यह जापान की एक सैन्य कला है। इसे मार्शल आर्ट का ही एक स्वरूप कहा जा सकता है। यह ऐसी कला है जिसमें हथियार और कवच से लैस दुश्मन को बिना हथियार पास जाकर परास्त किया जाता है। यह विद्या भारत में बहुत ज्यादा प्रचलित नहीं है लेकिन अब एशियन गेम्स इवेंट में भारत के क्वालीफाई करने पर इसे लेकर युवाओं का रूझान बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें

SAFF Cup 2023 सेमीफाइनल में पहुंचा भारत: लीग की आखिरी जंग में कुवैत से भिडंत, पाकिस्तान-नेपाल का पत्ता साफ हुआ