MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • कौन है भारत की अल्ट्रा रनर सोफिया सूफी, जो बनाने वाली है पांचवा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

कौन है भारत की अल्ट्रा रनर सोफिया सूफी, जो बनाने वाली है पांचवा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में चार बार अपना नाम दर्ज करा चुकी भारतीय अल्ट्रा रनर सोफिया सूफी अब नए मिशन पर हैं और 5 वां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की राह पर है। वह मनाली से लेह तक 100 घंटे से कम समय में दौड़कर रिकॉर्ड बनाना चाहती हैं…

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : May 22 2023, 03:07 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Instagram

कहते हैं ना अगर इरादे नेक हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती है। यह कहावत भारतीय अल्ट्रा रनर सोफिया सूफी खान पर एकदम सटीक बैठती है, जो एक दो बार नहीं बल्कि चार बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं।

28
Image Credit : Instagram

अब भारत की अल्ट्रा रनर सोफिया सूफी मनाली से लेह तक का सफर 100 घंटे से कम समय में पूरा करना चाहती है। इससे पहले 2021 में उन्होंने इसे 156 घंटों में पूरा किया था। अब वह अपने इसी रिकॉर्ड को खुद तोड़ना चाहती हैं।

38
Image Credit : Instagram

फिलहाल सोफिया मनाली शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर माजच नामक गांव में ट्रेनिंग ले रही है। जुलाई के पहले सप्ताह में वह अपनी इस यात्रा की शुरुआत करेंगी। वह लगभग हर दिन 10 किलोमीटर दौड़ती है और 1 दिन में लगभग 30 से 40 किलोमीटर तक पैदल चल सकती हैं। हालांकि, पहाड़ों में दौड़ना और चलना बहुत मुश्किल होता है।

48
Image Credit : Instagram

इससे पहले इसी साल 12 से 13 जनवरी तक सोफिया ने 34 घंटे से भी कम समय में कतर का एक पूरा चक्कर लगाया था और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में चौथा रिकॉर्ड दर्ज किया था।

58
Image Credit : Instagram

बता दें कि सोफिया ने 2019 में 87 दिनों में 4000 किलोमीटर ट्रांस इंडिया रनिंग चैलेंज को पूरा करके सुर्खियां बटोरी थी। इसके चलते वह देश भर में अपनी अल्ट्रा-डिस्टेंस रनिंग चुनौतियों के लिए जानी जाती हैं।

68
Image Credit : Instagram

सोफिया ने मनाली, लेह, हिमालयन अल्ट्रा रन चैलेंज पूरा करते हुए 110 दिन में भारत के सबसे लंबे चतुर्भुज राजमार्ग पर 6000 किलोमीटर की दूरी तय की थी, जिसके चलते उन्होंने सबसे तेज धावक होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

78
Image Credit : Instagram

बता दें कि जब सूफिया 35 साल की थी तब उन्होंने दौड़ना शुरू किया था। इसके लिए उन्होंने अपनी 5 साल पुरानी सरकारी नौकरी तक छोड़ दी थी। सबसे पहले उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफर दौड़ते हुए पूरा किया था।

88
Image Credit : Instagram

उन्होंने 7 दिनों तक सियाचिन से कारगिल तक भी दौड़ लगाई थी, जो 17 जुलाई 2022 से 23 जुलाई 2022 तक चली थी। अपने इस अभियान को उन्होंने भारतीय सेना के उन वीर जवानों को समर्पित किया था जिन्होंने पाकिस्तान के साथ कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया था।

और पढ़ें- RCB की हार के बाद फैंस कर रहे शुभमन गिल की मौत की कामना, क्रिकेटर की बहन को कहे जा रहे अपशब्द

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
2026 में पहली बड़ी चैंपियनशिप जीतने को तैयार 5 WWE सुपरस्टार्स, देखिए कौन-कौन...
Recommended image2
Australian Open 2026 विजेता कार्लोस अल्कारेज पर पैसों की बरसात, फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराया
Recommended image3
Sports Union Budget 2026: खेलो इंडिया को लेकर मोदी सरकार का बड़ा मास्टरप्लान
Recommended image4
पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का निधन, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक
Recommended image5
करोड़ों की संपत्ति, आलीशान घर...साइना नेहवाल जीती हैं लग्जरी लाइफ, कमाई देखकर रह जाएंगे दंग
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved