हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को वोटिंग हुई। 90 सीटों पर 1,031 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस और आप के बीच है।
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Assembly elections 2024) के लिए शनिवार को मतदान हुआ। 90 सीटों पर 1,031 प्रत्याशी हैं। 2 करोड़ से अधिक मतदाता में 61 प्रतिशत से अधिक ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (बीजेपी), भूपिंदर सिंह हुड्डा (कांग्रेस) और दुष्यंत चौटाला (जेजेपी) के बीच है। नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

हरियाणा चुनाव लाइव अपडेट्स
- चुनाव आयोग ने अपडेट जारी कर बताया कि राज्य में शाम 5 बजे तक 61.00 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
- चुनाव आयोग ने बताया कि राज्य में शाम 3 बजे तक 49.13 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
- चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में दोपहर 1 बजे तक 36.70 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं।
- हरियाणा में सुबह 11 बजे तक 22.70 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। सबसे अधिक वोटिंग पलवल जिला तो सबसे कम वोट पंचकूला में पड़े हैं।
- पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने वोट देने के बाद कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आ रही, बीजेपी जा रही है।
- इंडियन नेशनल लोकदल के नेता पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला ने डबवाली में अपना वोट दिया।
- चुनाव आयोग अपडेट्स के अनुसार, सुबह 9 बजे तक राज्य में 9.53 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी थी।
- भाजपा सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर सवार होकर कुरुक्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, "लोगों में बहुत उत्साह है। मुझे पूरा विश्वास है कि हरियाणा के बहादुर और जागरूक लोग भाजपा को आशीर्वाद देंगे। मैं यहां घोड़े पर सवार होकर आया हूं क्योंकि इसे शुभ माना जाता है।"
- हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, "प्रदेश के लोगों से अपील है कि 100 फीसदी मतदान करें। हमारी सरकार ने पिछले 10 साल में तेजी से हरियाणा में विकास किया है। आने वाले वर्षों में इसी तेजी से काम होगा। पीएम नरेंद्र मोदी और हमारी गारंटी विकास की है। कांग्रेस की कोई गारंटी नहीं है।"
Scroll to load tweet…
- ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने झज्जर में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला है। केंद्रीय मंत्री और राज्य के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में एक पोलिंग बूथ पर आकर मतदान किया है।
Scroll to load tweet…
- राज्य में भाजपा की सरकार है। इसे कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिल रही है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) की कोशिश किंग मेकर बनने की है।
- मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल मतदाताओं में से 1,07,75,957 पुरुष, 95,77,926 महिलाएं और 467 ट्रांसजेंडर हैं।
- दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 144 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 27,866 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), 24,719 कंट्रोल यूनिट और 26,774 वीवीपीएटी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था है।
- शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 30,000 से अधिक पुलिस कर्मियों और 225 अर्धसैनिक बलों की कंपनियों को तैनात किया गया है। 3,460 संवेदनशील और 138 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। यहां अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं।
