ओडिशा पुलिस ने विभिन्न बटालियनों में सिपाही पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक पुरुष उम्मीदवार 13 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। जानिए इसके लिए मेल कैंडिडेट ही क्यों कर सकते हैं अप्लाई व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।

ओडिशा। ओडिशा पुलिस ने विभिन्न बटालियनों में कांस्टेबल (सिपाही) भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस शुरू कर दिया है। पात्र उम्मीदवार 13 अक्टूबर 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में केवल पुरुष कैंडिडेट ही भाग ले सकते हैं, जबकि महिला, ट्रांसजेंडर और विकलांग (PwBD) कैटेगरी के कैंडिडेट अप्लाई के पात्र नहीं हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ओडिशा पुलिस भर्ती के लिए कहां करें अप्लाई?

ओडिशा पुलिस राज्य चयन बोर्ड (OSSC) ने कई बटालियनों में सिपाही/कांस्टेबल की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है।कैंडिडेट ओडिशा पुलिस की ऑफिसियल वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह ध्यान रखना जरूरी है कि हर उम्मीदवार केवल एक बटालियन के लिए अप्लाई कर सकता है। अप्लाई के बाद इसे बदला नहीं जा सकता।

ऑनलाइन अप्लाई के लिए फॉलों करें ये स्टेप

  • 1. सबसे पहले ओडिशा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाएं।
  • 2. "बटालियन में सिपाही/कांस्टेबल भर्ती" लिंक पर क्लिक करें।
  • 3. रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी पर्सनल डिटेल फिल करें और एक एकाउंट बनाएं।
  • 4. रजिस्ट्रेशन के बाद अपने क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें और एप्लीकेशन फाॅर्म भरें।
  • 5. आवश्यक डाक्यूमेंट अपलोड करें और एप्लीकेशन फार्म जमा करें।
  • 6. एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर सेव कर लें।

Odisha Police Constable Recruitment 2024 का क्या है सेलेक्शन प्रॉसेस?

ओडिशा पुलिस कांस्टेबिल भर्ती 2024 के भर्ती प्रॉसेस के चार स्टेप होंगे।

  • 1. कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा (CBRE)
  • 2. फिजिकल माप और फिजिकल एफेंसी टेस्ट
  • 3. ड्राइविंग टेस्ट
  • 4. मेडिकल एग्जाम

कैसे होगी मार्किंग?

कंप्यूटर बेस्ड भर्ती एग्जाम में 100 ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन होंगे, जिनमें प्रत्येक क्वेश्चन 1 नंबर का होगा। एग्जाम पीरियड दो घंटे होगा और गलत उत्तर के लिए 0.25 नंबर पर निगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए उम्मीदवारों के पास कई विकल्प होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा और अन्य चयन प्रक्रियाओं के लिए समय पर तैयारी करें।

ये भी पढ़ें...

बेंगलुरू हत्याकांड: 32 टुकड़ों में मिली महालक्ष्मी का प्राइम सस्पेक्ट कौन?

उत्तराखंड के इन 4 गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव पुरस्कार, जानें इनकी खूबी