जमशेदपुर के वेदांत शर्मा का चयन प्रतिष्ठित RIMC में हुआ है। झारखंड से एक सीट के लिए चुने गए वेदांत NDA की तैयारी करेंगे। RIMC में साल में दो बार एडमिशन होता है, हर बार सिर्फ 25 बच्चों का चयन।

RIMC Admission: झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाले वेदांत शर्मा को देश के प्रतिष्ठित मिलिट्री स्कूल राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC) में एडमिशन मिल गया है। राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में हर राज्य के लिए एक या दो सीटों का ही कोटा है। झारखंड को एक सीट आवंटित की गई है। वेदांत शर्मा ने जमशेदपुर के कविता ग्लोबल स्कूल (पूर्व में माउंट लिटेरा जी स्कूल) से पढ़ाई की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) का एक फीडर संस्थान है। इस स्कूल में आठवीं कक्षा में एडमिशन होता है। यहां पढ़ने वाले बच्चों को सेना में अफसर बनने की ट्रेनिंग दी जाती है। उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास किया जाता है। यही वजह है कि RIMC में पढ़ने वाले 70 से 80 फीसदी बच्चे NDA के लिए चयनित होते हैं।

साल में दो बार होता है एडमिशन

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में साल में दो बार एडमिशन होता है। एक बार जुलाई में और दूसरी बार जनवरी में। हर सत्र में पूरे देश से सिर्फ 25 बच्चों को एडमिशन मिलता है। एडमिशन प्रक्रिया और मापदंड की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://rimc.gov.in/ पर जा सकते हैं।

आरआईएमसी में प्रवेश कैसे प्राप्त करें

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चे का कक्षा 7वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा होती है। प्रवेश चाहने वाले बच्चे का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। यहां प्रत्येक राज्य के लिए एक कोटा तय है। बड़े राज्यों के लिए दो सीटें और छोटे राज्यों के लिए एक सीट।

ये भी पढ़ें-

हेमंत 2.0: झारखंड विधानसभा में नई शुरुआत, विधायक लेंगे शपथ

क्या हिमंत बिस्वा सरमा बनेंगे झारखंड में विपक्ष के नेता? JMM का तंज