MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Punjab
  • हिमाचल में जलप्रलय से हाहाकार: बारिश में बहा 40 साल पुराना पुल, दिल्ली-पंजाब में दिखीं तबाही की तस्वीरें

हिमाचल में जलप्रलय से हाहाकार: बारिश में बहा 40 साल पुराना पुल, दिल्ली-पंजाब में दिखीं तबाही की तस्वीरें

दिल्ली, पंजाब-हरियाणा और हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली और चंडीगढ़ में तो बारिश ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आलम यह है कि लोगों के घरों के सामने सड़कों पर नाव चल रही है। वहीं हिमाचल में 40 साल पुराना पुल पानी में बह गया। 

3 Min read
Arvind Raghuwanshi
Published : Jul 09 2023, 05:42 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : google

चंडीगढ़/मंडी. देश के आधे से ज्यादा राज्यों में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। दिल्ली, हिमाचल और पंजाब-हरियाणा में हो रही मूसलाधार बारिश ने कई सालों को रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खासकर पहाड़ी राज्यों में तो लैंड स्लाइड भी मुसीबत बन रही है। हिमाचल के मंडी में बंजार औट बाईपास को औट से जोड़ने वाला 40 साल पुराना पुल व्यास नदी के उफान में बह गया है। वहीं कई जगह तो आलम यह है कि सड़कें नदिया बन चुकी हैं, लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

27
Image Credit : google

हिमाचल प्रदेश में इतना पानी बरस रहा है कि कई स्टेट और नेशनल हाईवे बंद हो चुके हैं। वहीं जगह-जगह लैंड स्लाइड की घटनाएं भी हो रही हैं। जिसके चलते कुल्लू-मनाली और मनाली से अटल टनल और रोहतांग के बीच का रास्ता बंद कर दिया गया है। राज्य सरकार ने बारिश का अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश में दो दिन के लिए स्कूल-कॉलेज बंद करा दिए हैं।

37
Image Credit : google

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में भी बारिश का कहर देखने को मिला रहा है पुल गिरने के बाद ब्यास नदी के उफान के चलते दुकानें और एटीएम बूथ पानी में समा गईं।

47
Image Credit : google

देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश हो रही है। आलम यह है कि लोग सुबह से ही अपने घरों में कैद हैं। दिल्ली में इतना पानी बरसा है कि 41 साल का रिकॉर्ड टूटा गया। एक दिन में 266 मिमी बारिश हो चुकी है। वहीं इससे पहले 1982 में एक दिन में सबसे ज्यादा 153 मिमी बारिश हुई थी।

57
Image Credit : google

चंडगीढ़ में 24 घंटे से ज्यादा का वक्त हो गया, लेकिन अभी भी मूसलाधार पानी बरस रहा है। चंडगीढ़ में इतना पानी गिरा कि हाहाकार मच गया। इतिहास में पहली बार 24 घंटे में 322.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इतनी बारिश चंडीगढ़ में इससे पहले कभी नहीं हुई।

67
Image Credit : google

हिमाचल प्रदेश-चंडगीढ़ के अलावा उत्तराखंड में भी बारिश कहर बनकर बरस रही है।टेहरी गढ़वाल में एक कार भूस्खलन की चपेट में आने से गंगा नदी में गिर गई। इसके अंदर बैठे तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि गाड़ी में बैठे तीन लोग अभी लापता हैं। वहीं राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से भारी बारिश और उफनती नदियों और भूस्खलन वाली जगहों से दूर रहने की अपील की है.

77
Image Credit : google

पंजाब में बारिश में बारिश के चलते कई सड़कें बारिश के पानी से भर चुकी हैं। कई शहरों और गांव में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। चंडीगढ़-लुधियाना और पटिलाला में सबसे ज्यादा पानी गिर रहा है। यहां गाड़ियां पानी में डूबी नजर आ रही है।हालात ऐसे हो गए हैं कि सोसायटी में नाव चलवानी पड़ रही है। वहीं निचले इलाकों (नदी किनारे) में बने कई घर डूबने की कगार पर हैं।

About the Author

AR
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved