2025 महाकुंभ मेले के लिए रेलवे ने 992 विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले इस मेले में दिल्ली समेत कई शहरों से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच सकेंगे।

नई दिल्ली: महाकुंभ मेला, जो विश्वभर में अपनी भव्यता और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है, 2025 में एक बार फिर श्रद्धालुओं से गुलजार होने जा रहा है। यह महाकुंभ मेला 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा, और इस बार चार प्रमुख नदियों – गंगा, यमुना, गोदावरी और शिप्रा के तटों पर इसकी धूम मचने वाली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रयागराज में आयोजित होने वाले इस विशाल धार्मिक समागम में लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, और ऐसे में रेल मंत्रालय ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 992 विशेष रेलगाड़ियों की व्यवस्था की है। इन विशेष ट्रेनों के जरिए दिल्ली सहित अन्य प्रमुख शहरों से श्रद्धालु आसानी से प्रयागराज तक पहुँच सकेंगे।

दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट:

12427 नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस

  • रूट: रेवा - आनंद विहार टर्मिनल
  • समय: रोजाना, 04:20 बजे (रेवा से) और 06:40 बजे (आनंद विहार)

22416 वंदे भारत एक्सप्रेस

  • रूट: नई दिल्ली - वाराणसी जंक्शन
  • समय: सप्ताह में 6 दिन, 03:00 बजे (नई दिल्ली से) और 11:05 बजे (वाराणसी)

02394 नई दिल्ली पटना स्पेशल

  • रूट: नई दिल्ली - पटना जंक्शन
  • समय: सप्ताह में 6 दिन, नई दिल्ली से चलकर पटना पहुँचती है।

12454 नई दिल्ली राँची राजधानी

  • रूट: नई दिल्ली - राँची जंक्शन
  • समय: सप्ताह में एक दिन, 04:10 बजे (नई दिल्ली से) और 09:45 बजे (राँची)

12424 नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी

  • रूट: नई दिल्ली - डिब्रूगढ़
  • समय: सप्ताह के 7 दिन, 04:20 बजे (नई दिल्ली से) और 06:00 बजे (डिब्रूगढ़)

12302 नई दिल्ली हावड़ा राजधानी

  • रूट: नई दिल्ली - हावड़ा जंक्शन
  • समय: सप्ताह में 6 दिन, 04:50 बजे (नई दिल्ली से) और 09:55 बजे (हावड़ा)

22824 नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी

  • रूट: नई दिल्ली - भुवनेश्वर
  • समय: 17:10 बजे (नई दिल्ली से) और दूसरे दिन 17:30 बजे (भुवनेश्वर)

12310 नई दिल्ली राजेंद्र नगर राजधानी

  • रूट: नई दिल्ली -राजेंद्र नगर टर्मिनल
  • समय: 05:10 बजे (नई दिल्ली से) और 05:15 बजे (राजेंद्र नगर)

12304 पूर्वा एक्सप्रेस

  • रूट: नई दिल्ली - हावड़ा जंक्शन
  • समय: सप्ताह में 4 दिन, 05:40 बजे (नई दिल्ली से) और 05:00 बजे (हावड़ा)
Scroll to load tweet…

महाकुंभ मेला में श्रद्धालुओं की भारी तादात

प्रयागराज में होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन में 30 से 50 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इस विशाल भीड़ के मद्देनजर, रेल मंत्रालय ने विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इन विशेष ट्रेनों के साथ-साथ 6,580 नियमित ट्रेनों के जरिए भी यात्रियों को प्रयागराज पहुँचने में सहुलियत होगी।

यह भी पढ़ें : 

महाकुंभ 2025: सुरक्षा में AI की नज़र, क्या है तैयारी का राज?

महाकुंभ 2025: संगम की नावों का रंग-रूप बदलेगा, श्रद्धालुओं का अनुभव भी