एक्सेंचर की सीईओ जूली स्वीट की तरफ से जानकारी दी गई है कि, फाइनेंशियल ईयर 2024 और उसके बाद भी कंपनी लागत को कम करने के लिए हर कदम उठाएगी। आने वाले 18 महीने छंटनी का दौर जारी रहेगा।

टेक डेस्क : IT सेक्टर में छंटनी का दौर खत्म नहीं हो रहा है। माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और मेटा जैसी आईटी और टेक कंपनियों में छंटनी के बाद अब एक और बुरी खबर आई है। एक्सेंचर (Accenture) ने भी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान कर दिया है। कंपनी से करीब 19,000 एम्प्लॉइज बाहर निकाले जाएंगे। यह कुल वर्कफोर्स का 2.5 प्रतिशत है। अगले 18 महीनों में कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इतने बड़े पैमाने पर छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को कंपनी 1.2 अरब डॉलर का कंपनसेशन भी देगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सबसे बड़ी कंसल्टिंग फर्म में छंटनी

आयरिश-अमेरिकी कंपनी एक्सेंचर में ग्लोबली तौर पर 738,000 कर्मचारी काम करते हैं। 49 देशों में 200 से ज्यादा शहरों में कंपनी का ऑफिस मौजूद है। कंपनी आईटी सर्विस और कंसल्टिंग का काम करती है। फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनी की लिस्ट में एक्सेंचर ने पिछले साल 2022 में 61.6 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू जनरेट किया था। 2022 तक कर्मचारियों की संख्या के मामले में कंपनीदुनिया की सबसे बड़ी कंसल्टिंग फर्म के तौर पर जानी जाती है।

IT सेक्टर के बुरे दिन कब खत्म होंगे

आईटी सेक्टर में छंटनी का दौर लगातार जारी है। आए दिन किसी न किसी कंपनी से कर्मचारी बाहर निकाले जा रहे हैं। दिग्गज आईटी कंपनियां भी इस दौड़ में शामिल हैं। साल 2023 की बात करें तो शुरुआती 3 महीनों में ही करीब 1.5 लाख कर्मचारियों की जॉब जा चुकी है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 500 से ज्यादा टेक कंपनियों से डेढ़ लाख से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इसका कारण बताया जा रहा है कि कोविड के दौरान कंपनियां बड़ी संख्या में भर्तियां की थी लेकिन अब लागत कम करने के लिए कटौती की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

Pristyn Care ने कहा- हमने 350 नहीं सिर्फ 45 कर्मचारियों को निकाला बाहर, वो भी परफॉर्मेंस के आधार पर...

बड़ा झटका ! Wipro ने 50% घटा दी फ्रेशर्स की सैलरी, कारण जान चौंक जाएंगे आप