सार

Most poisonous Small Animal: जब भी दुनिया के सबसे जहरीले जीव की बात होती है तो जेहन में एक ही नाम आत है सांप। लेकिन दुनिया का सबसे जहरीले जीव का जहर किंग कोबरा से भी 100 गुना ज्यादा है।

World Most Poisonous Animal: दुनियाभर में तरह-तरह के जहरीले जीव-जंतु पाए जाते हैं। आमतौर पर लोग यही समझते हैं कि सांप सबसे खतरनाक जीव है और उससे हर कोई डरता है। सांपों में भी किंग कोबरा के जहर को सबसे डेंजर माना जाता है, जिसकी एक बूंद कम से कम 20 लोगों की जान लेने के लिए काफी है। लेकिन आपने कभी सोचा कि दुनिया का सबसे जहरीला जीव कोई सांप नहीं बल्कि समुद्र में रहता है।

आकार में किंग कोबरा से 365 गुना छोटा

दुनिया का सबसे जहरीला जीव इरुकंदजी जेलीफिश (Irukandji Jellyfish) है। समंदर की गहराइयों में पाई जाने वाली इस मछली की लंबाई महज 1 सेंटीमीटर होती है। ये मछली सबसे ज्यादा उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के आसपास समंदर में मिलती है। इसका डंक इतना जहरीला है कि इसे दुनिया का सबसे जहरीला जीव भी माना जाता है।

12 फीट लंबे किंग कोबरा से 100 गुना ज्यादा जहर

किंग कोबरा की औसत लंबाई 12 फीट होती है। यानी साइज में देखें तो इरुकंदजी जेलीफिश उससे करीब 365 गुना छोटी है। लेकिन जहर की बात करें तो ये उससे 100 गुना ज्यादा जहरीली है। इस मछली का शरीर ट्रांसपेरेंट होता है, जिससे ये पानी में आसानी से नजर नहीं आती है। डंक मारते ही ये तेजी से पॉइजन रिलीज करती है। इसके डंक से तेज और असहनीय दर्द होता है। कई बार मरीज की मानसिक स्थिति बिगड़ जाती है और मौत भी हो सकती है।

इरुकांजी जेलीफिश की अब तक नहीं बनी कोई दवा

इरुकंदजी जेलीफिश के जहर कि वैज्ञानिक अब तक कोई दवा नहीं बना पाए हैं। आमतौर पर ये समुद्र के भीतर होती है, लेकिन कभी-कभी ऊपर सतह पर पहुंचकर किनारों पर भी आ जाती है, जिससे लोग इसके शिकार बन जाते हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में जेली फिश के दंश से पिछले कुछ सालों में 70 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

जेली फिश के जहर से क्या होता है?

जेलीफिश के डंक से इतनी ज्यादा पीड़ा होती है कि कई बार मरीज को लकवा मार जाता है, जिससे उसकी मौत हो जाती है। इसके अलावा इस मछली के काटने से इरुकंदजी सिंड्रोम हो सकता है, जिससे मांसपेशियों में ऐंठन, हाई ब्लड प्रेशर और कई केस में कार्डियक अरेस्ट भी हो जाता है।