- Home
- Viral
- Chandrayaan 3: जानें कौन हैं रितु कारिधाल जिन्हें मिली चांद पर चंद्रयान उतारने की जिम्मेदारी
Chandrayaan 3: जानें कौन हैं रितु कारिधाल जिन्हें मिली चांद पर चंद्रयान उतारने की जिम्मेदारी
ट्रेंडिंग डेस्क : चंद्रयान-3 14 जुलाई दोपहर 2.35 बजे लॉन्च होगा। ISRO के महत्वाकांक्षी मिशन की जिम्मेदारी रितु कारिधाल (Ritu Karidhal) के पास है, जो इस मिशन की डायरेक्टर भी हैं। आइए जानते हैं कौन हैं रितु कारिधाल के बारें में….

रॉकेट वुमन ऑफ इंडिया
रितु कारिधाल को 'रॉकेट वुमन ऑफ इंडिया' नाम से जाना जाता है। स्पेस में उनके काम और लंबे एक्सपीरिएंस को देखते हुए उन्हें इसरो चंद्रयान 3 मिशन का डायरेक्टर बनाया गया है। इससे पहले वे मंगल मिशन, चंद्रयान-2 जैसे की बड़े स्पेश मिशन में काम कर चुकी हैं। वे इसरो का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार भी जीत चुकी हैं।
यूपी के लखनऊ की हैं रितु कारिधाल
रितु कारिधाल लखनऊ के राजाजीपुरम् की रहने वाली हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ के ही सेंट एगनिस स्कूल में हुई है। इसके बाद नवयुग कन्या विद्यालय और लखनऊ यूनिवर्सिटी से फिजिक्स से एमएससी की। पीजी के बाद रितु ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग से एमटेक किया और इंडियन इंस्टीट्यूज ऑफ साइंस बेंगलुरू में एडमिशन लिया।
ISRO नहीं जॉइन करना चाहती थीं रितु कारिधाल
MTech के बाद रितु कारिधाल की PHD शुरू हुई। एक कॉलेज में पार्ट टाइम बतौर प्रोफेसर पढ़ाने लगी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1997 में उन्होंने इसरो में जॉब के लिए अप्लाई किया और उन्हें जॉब भी मिल गई लेकिन इसके लिए उन्हें PHD छोड़नी थी, तो वे इसरो जाने को राजी नहीं हुईं। इसके बाद उनके पीएचडी के प्रोफेसर मनीषा गुप्ता ने उन्हें इसरो में जाने को कहा और फिर रितु ने इसरो जॉइन किया।
मंगलयान मिशन में भी अहम रोल
रितु कारिधाल की पहली पोस्टिंग यूआर राव सेटेलाइट सेंटर में थी। उनकी परफॉर्मेंस ने हर किसी को चौंकाया और साल 2007 में इसरो युवा वैज्ञानिक का पुरस्कार जीता। मंगलयान मिशन का हिस्सा भी रितु कारिधाल रहीं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में इसकी कहानी बताई थी। इसमें उन्होंने अहम भूमिका निभाई।
अब चांद पर चंद्रयान-3 उतारने की जिम्मेदारी
चंद्रयान-2 की मिशन डायरेक्टर रितु कारिधाल ही थीं। उनके एक्सपीरिएंस को देखते हुए 2020 में ही इसरो ने तय कर लिया था कि चंद्रयान-3 का मिशन भी उन्हें ही सौंपी जाएगी। मिशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी वीरामुथुवेल, डिप्टी डायरेक्टर एम वनिता हैं। पेलॉड और डेटा मैनेजमेंट का काम उन्हीं के पास है।
रितु कारिधाल को मिला फैमिली सपोर्ट
रितु कारिधाल की फैमिली में दो भाई, एक बहन हैं, जो राजाजीपुरम में ही रहते हैं। रितु के पति का नाम अविनाश श्रीवास्तव है, जो बैंगलुरु में टाइटन कंपनी में जॉब करते हैं। बेटा आदित्य और बेटी अनीषा हैं। रितु अपनी सक्सेस का पूरा श्रेय अपनी फैमिली को देती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी फैमिली जानती है कि मिशन कितना इंपॉर्टेंट है, इसलिए वे सबकुछ मैनेज कर सपोर्ट करते हैं।
इसे भी पढ़ें
इस दिन लॉन्च होगा चंद्रयान-3, भारत बनेगा चांद पर जाने वाला चौथा देश
Explainer: चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 से कैसे अलग है 14 जुलाई को लॉन्च होने वाला चंद्रयान-3
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News