Hindi

Shani Jayanti 2026: शनिदेव को चढ़ाएं ये 5 चीजें, टल जाएगा हर संकट

Hindi

कब है शनि जयंती 2026?

इस बार ज्येष्ठ मास की अमावस्या 16 मई, शनिवार को है। इसी दिन शनि जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन शनिदेव को खास चीजें चढ़ाने से आने वाले संकट टल सकते हैं…

Image credits: Getty
Hindi

शनिदेव को कौन-से फूल चढ़ाएं?

शनिदेव का रंग नीला है, इसलिए इनकी पूजा में नीले रंग के फूल विशेष रूप से चढ़ाए जाते हैं जैसे अपराजिता। इस उपाय को करने से शनिदेव भक्तों को संकटों से बचाते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

शनिदेव को कौन-सा तेल चढ़ाएं?

शनिदेव को तेल विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। ये तेल सरसों का हो तो और भी शुभ होता है। शनिदेव की प्रतिमा का तेल से अभिषेक करने पर आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।

Image credits: Getty
Hindi

शनिदेव को किस पेड़ के पत्ते अर्पित करें?

शनिदेव को शमी वृक्ष की पत्तियां चढ़ाने से आपकी अनेक परेशानियां दूर हो सकती हैं। शनि दोष से बचने के लिए भी शमी वृक्ष की पूजा की जाती है। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

शनिदेव की पूजा में क्या चढ़ाएं?

शनिदेव की पूजा में काले तिल जरूर होना चाहिए। शनिदेव को काले तिल चढ़ाने से ग्रहों से संबंधित हर परेशानी दूर होती हैं और जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

Image credits: Getty
Hindi

शनिदेव को क्या भोग लगाएं?

शनिदेव को उड़द दाल की खिचड़ी का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है। जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या का प्रभाव है उन्हें ये उपाय विशेष रूप से करना चाहिए।

Image credits: Getty

Lucky Plants: पैसों को आकर्षित करते हैं ये 5 पौधे, घर में लगाएं

Alum Astrological Remedies: घर में करें फिटकरी के ये 5 सरल उपाय, दूर होगी धन और सेहत की परेशानी

Home Temple Vastu: घर के मंदिर में 5 गलती पड़ेंगी भारी, आज ही सुधारें

Windows Vastu: दक्षिण दिशा की खिड़की अशुभ! जानें सही दिशा और संख्या