Automobile News

जानें भारत में कितने बजे होते हैं सबसे ज्यादा रोड एक्सीडेंट?

Image credits: Freepik

भारत में रोड एक्सीडेंट

भारत में हर साल बड़ी संख्या में लोग सड़क हादसे में अपनी जान गंवा देते हैं। यह देश की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बन गई है। सड़क दुर्घटनाओं के कई कारण होते हैं।

Image credits: Freepik

भारत में हर साल कितने रोड एक्सीडेंट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमारे देश भारत में साल 2022 में कुल 4 लाख 61 हजार से ज्यादा रोड एक्सीडेंट्स हुए। जिनमें 1 लाख 68 हजार लोगों की जान गई।

Image credits: Freepik

भारत में हर दिन कितने सड़क हादसे

आंकड़ों के मुताबिक, साल 2022 में भारत में हर दिन 1,264 सड़क हादसे हुए हैं। जिनमें 462 लोगों की मौत हो गई थी।

Image credits: pexels

भारत में कब होते हैं रोड एक्सीडेंट

बहुत से लोगों को लगता है कि रात में ज्यादा एक्सीडेंट होते हैं।कई लोग रात में 3-4 बजे सबसे ज्यादा एक्सीडेंट होने की बात करते हैं, क्योंकि इस वक्त गाड़ी चलाते वक्त नींद ज्यादा आती है

Image credits: Freepik

भारत में सबसे ज्यादा सड़क हादसे किस वक्त

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक 60 प्रतिशत रोड एक्सीडेंट होते हैं। वहीं, रात में सिर्फ 10 प्रतिशत स़ड़क हादसे ही होते हैं।

Image credits: Freepik

भारत में सबसे ज्यादा एक्सीडेंट कितने बजे होते हैं

अगर टाइमिंग की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सबसे ज्यादा एक्सीडेंट शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक होते हैं। इन तीन घंटों में 20.2 प्रतिशत तक एक्सीडेंट होते हैं।

Image credits: Freepik

देश में एक्सीडेंट्स कब-कब होते हैं

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में रात 12 बजे से 3 बजे तक 5 फीसदी, रात 3 बजे से सुबह 6 बजे तक 5.9 फीसदी, सुबह 6 बजे से 9 बजे तक 10.7 फीसदी रोड एक्सीडेंट होते हैं।

Image credits: Freepik

भारत में दिन के समय कितने एक्सीडेंट होते हैं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक 14.8 फीसदी, दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक 15.5 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक 17.8% एक्सीडेंट्स होते हैं।

Image credits: Freepik