Business News

अनंत की शादी में हजारा बुटी साड़ियां पहनेंगी अंबानी बहुएं ! जानें कीमत

Image credits: Instagram

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी

मुकेश अंबानी की छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट से शादी करने जा रहे हैं। पूरा फंक्शन तीन दिनों तक चलेगा। इस ग्रैंड शादी में कई VVIP गेस्ट आएंगे।

Image credits: instagram

अनंत की शादी में बनारसी साड़ियां

पिछले दिनों नीता अंबानी बनारस पहुंची थीं। जहां उन्होंने बेटे की शादी में खास बनारसी साड़ियों का ऑर्डर दिया। लूम पर जाकर उन्होंने विशेष साड़ियां पसंद की हैं।

Image credits: social media

नीता अंबानी को कौन सी साड़ियां पसंद

बनारसी साड़ियां दुनिया में फेमस हैं। मांगलिक कार्यों में इनकी डिमांड हैं। यहां की साड़ियां बुनकर खास तरह से बनाते हैं, जो कहीं नहीं मिलती है। यही साड़ियां नीता अंबानी को पसंद आईं।

Image credits: Instagram@Nita Ambaniii

हजारा बुटी साड़ी नीता अंबानी को पसंद

सनातन परंपरा के अनुसार, बनारसी साड़ियां पवित्रता की सूचक हैं, जो शादी, मांगलिक कार्य में शुभ होती हैं। बेटे की शादी के लिए नीता अंबानी ने खासतौर पर हजारा बुटी साड़ियां पसंद की हैं।

Image credits: instagram/ambani_update

नीता अंबानी को पसंद हजारा बुटी साड़ी की खासियत

हजारा बुटी साड़ियां विशेष तौर पर बनारस में बनती हैं। नीता अंबानी ने डार्क, पिंक कलर की साड़ियां पसंद की हैं। इस साड़ी में 58% चांदी, 1.5% सोने से जड़ित है। 1 की कीमत 2 से 6 लाख है।

Image credits: social media

नीता अंबानी ने इतनी साड़ियां ऑर्डर कीं

बनारस आईं नीता अंबानी ने 500 से ज्यादा अलग-अलग बनारसी साड़ियों का ऑर्डर दिया है। इसके अलावा 60 से ज्यादा साड़ियां खरीदकर अपने साथ लेकर भी गई हैं, जिन्हें गेस्ट को गिफ्ट में देंगी।

Image credits: Shloka ambani instagram

अनंत की शादी में बनारसी साड़ियां क्या होंगी

जानकारी के मुताबिक, जुलाई के पहले वीक में ऑर्डर मुंबई पहुंच जाएगा। अनंत की शादी में इन बनारसी साड़ियों को अंबानी फैमिली की महिलाएं पहनेंगी और फीमेल गेस्ट को गिफ्ट में दी जाएंगी।

Image credits: instagram