Business News

जानें 24 घंटे में कितनी बढ़ जाती है मुकेश अंबानी-गौतम अडानी की संपत्ति

Image credits: X twitter

मुकेश अंबानी कितने अमीर हैं

रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी 105.1 बिलियन संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर और दुनिया के 11वें अमीर हैं। उनकी संपत्ति का आंकलन हर दिन होता है।

Image credits: Getty

गौतम अडानी कितने अमीर हैं

गौतम अडानी की संपत्ति 79.3 बिलियन डॉलर है। उनका नाम भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। वहीं दुनिया में सबसे अमीरों की लिस्ट में अडानी 16वें नंबर पर हैं।

Image credits: Getty

दुनिया के सबसे अमीर शख्स के पास कितना पैसा

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) हैं। जिनकी कुल संपत्ति 729 बिलियन डॉलर है। उनकी संपत्ति में भी रोज उतार-चढ़ाव देखने को मिलता हैय़

Image credits: Getty

24 घंटे में कितनी बढ़ती है अंबानी की संपत्ति

अमीर लोगों की संपत्ति में रोजाना उछाल-गिरावट होती है। पिछले 24 घंटों में मुकेश अंबानी की संपत्ति 2.7 बिलियन डॉलर यानी 22 हजार करो़ड़ बढ़ गई है। इसी हिसाब से कम भी हो सकती है।

Image credits: Getty

24 घंटे में अडानी की संपत्ति कितनी बढ़ी-घटी

24 घंटे के अंदर ही गौतम अडानी की संपत्ति में 510 मिलियन डॉलर यानी 430 करोड़ रुपए की गिरावट हुई है। हालांकि, कई बार फायदा भी होता है। यह आंकड़ा सिर्फ एक दिन का है।

Image credits: social media

क्या अमीरों की संपत्ति की गिनती डेली होती है

फोर्ब्स हर दिन अरबपतियों की संपत्ति के आंकड़ें रिलीज करता है। एक ही दिन में अरबपतियों की संपत्ति में काफी फेरबदल होता है और इसी हिसाब से अमीरों की लिस्ट भी बदलती रहती है।

Image credits: Getty

भारत के सबसे अमीर लोगों में टक्कर

भारत में कुछ दिनों से मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बीच पहले पोजिशन की रेस चल रही है। कभी अडानी तो कभी अंबानी आगे रहते हैं। दोनों के पास अकूत संपत्ति है।

Image credits: X twitter