Business News

ये हैं दुनिया के 10 सबसे महंगे घर, जानें किस नंबर पर अंबानी का Antilia

1- बकिंघम पैलेस (लंदन)
ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ-II का शाही आवास बकिंघम पैलेस दुनिया का सबसे महंगा घर है। 775 कमरों वाले इस घर की कीमत 4.9 बिलियन डॉलर (40,180 करोड़ रु.) है।

Image credits: wikipedia

2- एंटीलिया (मुंबई)

मुकेश औ नीता अंबानी का घर 'एंटीलिया' वर्ल्ड का दूसरा सबसे महंगा घर है। 27 मंजिला ये घर 4 लाख स्क्वेयर फीट में फैला है। इसकी कीमत 2 बिलियन डॉलर (16,400 करोड़ रुपए) है।

Image credits: wikipedia

3- विला लियोपोल्डा (फ्रांस)

विला लिओपोल्डा वर्ल्ड का तीसरा सबसे महंगा घर है। 80 हजार स्क्वेयर फीट में फैले इस घर की कीमत (6150 करोड़ रुपए) है।

Image credits: visit the french Riviera

4- विला लेस सेडर्स (फ्रांस)

विला लेस सेडर्स वर्ल्ड का पांचवा सबसे महंगा घर है। 18 हजार स्कवेयर फीट में फैले इस घर की कीमत 3690 करोड़ रुपए है।

Image credits: tatler

5- लेस पैलेस बुल्स (फ्रांस)

फ्रांस के कांस में स्थित लेस पैलेस बुल्स दुनिया का पांचवा सबसे महंगा घर है। इसकी कीमत 3444 करोड़ रुपए है।

Image credits: My best place

6- द ओडियन टॉवर पेंटहाउस

द ओडियन टॉवर पेंटहाउस दुनिया का छठा सबसे महंगा घर है। 38 हजार स्क्वेयर फीट में बने इस लग्जरी पेंटहाउस की कीमत 2706 करोड़ रुपए है।

Image credits: business insider

7- द होल्मे (लंदन)

लंदन स्थित 'द होल्मे' दुनिया का सातवां सबसे महंगा घर है। इसे 1818 में आर्किटेक्ट डेसिमस बर्टन ने डिजाइन किया था। करीब 205 साल पुराने इस घर की कीमत 2460 करोड़ रुपए है।

Image credits: south china morning post

8- फोर फेयरफील्ड पोंड (न्यूयॉर्क)

न्यूयॉर्क स्थित फोर फेयरफील्ड पोंड दुनिया का आठवां सबसे महंगा घर है। 21 बेडरूम और 18 बाथरूम वाले इस घर की कीमत 2,050 करोड़ रुपए है।

Image credits: business insider

9- 18-19 केंगिस्टन गार्डन्स (लंदन)

18-19 केंगिस्टन गार्डन्स दुनिया का नौवां सबसे महंगा घर है। सभी मॉर्डर्न फैसेलिटीज वाले इस घर की कीमत 1820 करोड़ रुपए है।

Image credits: Wikimedia

10- एलिसन हाउस (कैलिफोर्निया)

अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित एलिसन हाउस दुनिया का 10वां सबसे महंगा घर है। ओरेकल कॉर्पोरेशन के मालिक लैरी एलिसन के इस घर की कीमत 1640 करोड़ रुपए है।

Image credits: The wall street journal