Business News

स्कूटर पर नमकीन बेचने वाले सुब्रत रॉय कैसे बने सहारा श्री? जानें कहानी

Image credits: Getty

सुब्रत रॉय का निधन

सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय मेटास्टैटिक स्‍ट्रोक, हाई ब्‍लड प्रेशर और डायब‍िटीज से जूझ रहे थे। कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट की वजह से 14 नवंबर 2023 की रात 10.30 बजे निधन हो गया

Image credits: Getty

कौन थे सुब्रत रॉय सहारा

10 जून, 1948 को बिहार के अररिया में जन्मे सुब्रत राय की स्कूली शिक्षा वहीं के होली चाइल्ड स्कूल से हुई। बाद में गोरखपुर के गवर्नमेंट टेक्निकल इंस्टिट्यूट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की

Image credits: Getty

सुब्रत रॉय की पत्नी

सुब्रत राय सहारा की पत्नी स्वप्ना हैं। दोनों की पहली मुलाकात कोलकाता में एक कॉमन फ्रेंड ने कराई थी। तभी एक दूसरे को दोनों पसंद करने लगे थे और बाद में शादी कर ली थी।

Image credits: Getty

स्कूटर पर नमकीन बेचते थे सुब्रत रॉय

सुब्रत राय करियर के शुरुआत में स्कूटर पर 'जया प्रोडक्ट्स' नाम की नमकीन-स्नैक्स बेचा करते थे। 1978 में गोरखपुर में एक छोटे से ऑफिस में सहारा की नींव रखी और ऊंचाईयों तक ले गए।

Image credits: Getty

सहारा ने बाद चमकी सुब्रत रॉय की किस्मत

सहारा ग्रुप के बाद सुब्रत रॉय ने कई बिजनेस में हाथ आजमाया। वह फाइनेंस, रियल एस्टेट, मीडिया और हॉस्पिटैलिटी से लेकर दूसरे सेक्टर्स तक अपना विशाल साम्राज्य खड़ा किया और बड़ा नाम बने।

Image credits: Getty

सहारा ग्रुप का पहला समाचार पत्र

1992 में हिंदी समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा लॉन्च की गई। 1990 के आखिरी में पुणे में एम्बी वैली सिटी परियोजना शुरू हुई। इसके बाद सहारा टीवी के साथ टेलीविजन इंडस्ट्री में दस्तक दी।

Image credits: Getty

लंदन तक फैला सहारा का कारोबार

2000 के दशक में सुब्रत रॉय के नेतृत्व में सहारा ने लंदन के ग्रोसवेनर हाउस होटल और न्यूयॉर्क शहर के प्लाजा होटल जैसी बड़ी प्रॉपर्टी का अधिग्रहण कर दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई।

Image credits: Getty