Business News

G20 Summit: कमल के साथ पृथ्वी, आखिर क्या संदेश देता है जी20 का LOGO

Image credits: Getty

तिरंगे के रंग से बना है G20 का लोगो

G20 के लोगो में कमल के फूल के साथ पृथ्वी को दिखाया गया है। इसमें एक खास संदेश छुपा हुआ है। इसके अलावा पूरा लोगो तिरंगे के कलर से बनाया गया है।

Image credits: Getty

G20 के लोगो में कमल के फूल पर पृथ्वी

G20 के लोगों में कमल के फूल पर पृथ्वी को लगाया गया है। कमल भारत का राष्ट्रीय फूल है। ये भारत की संस्कृति, आस्था और पंरपराओं को दिखाता है।

Image credits: Getty

कमल पर पृथ्वी के क्या हैं मायने?

वहीं, कमल के उपर पृथ्वी का होना ये दिखाता है कि भारत की संस्कृति, परंपरा और आस्था की छांव में विश्व का कल्याण होगा।

Image credits: Getty

G20 के लोगो में देवनागरी में 'भारत'

G20 के लोगो के नीचे देनवानगरी लिपि में 'भारत' 2023 लिखा गया है, जो कहीं न कहीं ये बता रहा है कि भारत इस साल जी20 का प्रतिनिधित्व कर रहा है।

Image credits: Getty

जी20 समिट की थीम 'वसुधैव कुटुम्बकम'

2023 में जी20 समिट की थीम 'वसुधैव कुटुम्बकम' है। ये संस्कृत का वाक्य है, जिसे हमारे प्रचीनतम उपनिषद से लिया गया है।

Image credits: Getty

G20 के LOGO में एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य का संदेश

वसुधैव कुटुम्बकम का अर्थ है, पूरी धरती ही एक परिवार है। इस वाक्य के नीचे एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य का संदेश दिया गया है।

Image credits: Getty

जानें किसने डिजाइन किया G20 का Logo

बता दें कि G20 का ये लोगो भारत के मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने डिजाइन किया है। भारत सरकार ने लोगो को डिजाइन करने के लिए कॉम्पिटिशन भी आयोजित किया था।

Image credits: Getty