Business News

ग्रैजुएट हैं नीता अंबानी

धीरूभाई अंबानी की बड़ी बहू नीता अंबानी मुंबई के नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रैजुएट हैं।

Image credits: instagram

आर्ट में ग्रैजुएट हैं टीना अंबानी

वहीं धीरूभाई की छोटी बहू और अनिल अंबानी की पत्नी टीना मुनीम ने मुंबई के जयहिंद कॉलेज से आर्ट में ग्रैजुएशन किया है।

Image credits: instagram

कम्प्यूटर साइंस में भी डिग्री

इसके अलावा टीना अंबानी ने लॉस एंजिलिस से इंटीरियर डिजाइनिंग और कम्प्यूटर साइंस में भी डिग्री ली है।

Image credits: instagram

न्यूजर्सी से पढ़ी हैं श्लोका

मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका ने न्यूजर्सी अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपोलॉजी में ग्रेजुएशन किया। साथ ही लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से लॉ में मास्टर डिग्री ली है।

Image credits: instagram

NGO की फाउंडर भी हैं श्लोका

श्लोका मेहता 'कनेक्ट फॉर' नामक कंपनी की फाउंडर हैं। इसके जरिए वो एनजीओ को हेल्प करती हैं।

Image credits: instagram

राधिका की स्कूली पढ़ाई मुंबई से

नीता अंबानी की होनेवाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट की स्कूली पढ़ाई मुंबई के इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल और बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई।

Image credits: instagram

ग्रैजुएट हैं राधिका

इसके बाद राधिका मर्चेंट ने 2017 में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल एंड इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएशन किया।

Image credits: instagram

टीना की बहू के पास भी बड़ी डिग्रियां

टीना अंबानी की बड़ी बहू और जय अनमोल की पत्नी कृशा शाह ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल इकोनॉमी में ग्रैजुएशन किया है। साथ ही लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से भी डिग्री ली है।

Image credits: instagram

साइकोलॉजी में ग्रैजुएट हैं ईशा अंबानी

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने 2014 में अमेरिका की Yale यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में ग्रैजुएशन किया।

Image credits: instagram

स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA

इसके बाद ईशा अंबानी ने कैलिफोर्निया की स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA किया। ईशा ने कुछ दिनों तक McKinsey and Company में बतौर बिजनेस एनालिस्ट काम किया है।

Image credits: google