Business News
सभी देश सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल पर काम करेंगे। भारत की पहल पर वन फ्यूचर अलायंस बनाया जाएगा।
सभी देशों को UN चार्टर के नियमों के मुताबिक काम करना चाहिए।
बायो फ्यूल अलायंस बनाया जाएगा। इसके फाउंडिंग मेंबर भारत, अमेरिका और ब्राजील होंगे।
एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य पर जोर दिया जाएगा।
मल्टीलैटरल डेवलपमेंट बैंको को मजबूती दी जाएगी। उन्हें बेहतर, बड़ा और ज्यादा कारगर बनाया जाएगा।
ग्लोबल साउथ यानी वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं पर जोर दिया जाएगा।
क्रिप्टोकरेंसी को लेकर एक ग्लोबल पॉलिसी बनाने को लेकर बातचीत की जाएगी।
कर्ज को लेकर बेहतर व्यवस्था बनाने को लेकर भारत ने कॉमन फ्रेमवर्क बनवाने की बात पर जोर दिया है।
दुनिया में तेजी से विकास करने वाले शहरों को फंड किया जाएगा।
ग्रीन और लो कार्बन एनर्जी टेक्नोलॉजी पर काम किया जाएगा।
सभी देशों ने मिलकर आतंकवाद के हर रूप की आलोचना की है। आतंकवाद का 9 बार जिक्र किया गया है।