Business News

PHOTOS: कितना खूबसूरत है वो शहर जहां हो रहा क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल

Image credits: Instagram

वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच

ICC वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मैच रविवार को गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में होगा। यहां का नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है। अहमदाबाद में कई खास बातें हैं।

Image credits: X Twitter

गुजरात का सबसे बड़ा शहर

अहमदाबाद गुजरात का सबसे बड़ा और भारत का 7वां सबसे बड़ा शहर है। यह शहर साबरमती नदी के किनारे बसा है। 1970 तक यह गुजरात की राजधानी हुआ करता था।

Image credits: Instagram

अहमदाबाद शहर कब बसा

अहमदाबाद शहर को साल 1411 में बसाया गया था। तब इसका नाम अशावल कहा जाता था। बाद में सुल्तान अहमद शाह के नाम पर इसका नाम अहमदाबाद पड़ा। इस भील राजाओं से भी जुड़ा है।

Image credits: Instagram

अहमदाबाद औद्योगिक शहर कब बना

अंग्रेजों के समय इस शहर का सैन्य महत्व हुआ करता था। इसके बाद यह प्रमुख औद्योगिक शहर के तौर पर विकसित हुआ। यहीं महात्मा गांधी ने 1917 में प्रसिद्ध साबरमती आश्रम की स्थापना की।

Image credits: Instagram

भारत का मैनचेस्टर

आजादी के कई आंदोलनों का गवाह रहे अहमदाबाद को भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है। ब्रिटिशकाल में यहां का कपड़ा उद्योग काफी मशहूर था। सूती कपड़ा मिलों के चलते इसे मैनचेस्टर कहा गया।

Image credits: Instagram

अहमदाबाद कितना खूबसूरत शहर

अहमदाबाद शहर को साबरमती नदी दो हिस्सों में बांटती है। पहला पूर्वी और दूसरा पश्चिम अहमदाबाद बनता है। पूर्वी अहमदाबाद में पुराना शहर बसा है, जिसमें भीड़ वाले बाजार-पूजास्थल हैं।

Image credits: Instagram

पश्चिमी अहमदाबाद में क्या है

पश्चिमी अहमदाबाद का विकास अंग्रेजों के समय हुआ। तब यहां शैक्षिक संस्थान, कई इमारतें, रहने के मकान, शॉपिंग मॉल और मल्टीप्लेक्स देखने को मिले।

Image credits: Instagram

अहमदाबाद में दो झील

अहमदाबाद में दो मशहूर झील हैं। कांकरिया और वस्त्रापुरा झील। दोनों झील शहर की खूबसूरती बयां करते हैं। इस शहर में कई धार्मिक स्थल हैं। यहां जैनों के कई प्रमुख मंदिर हैं।

Image credits: Instagram

अहमदाबाद में क्या खास

अहमदाबाद में कई जगह पुराने जमाने के बड़े दरवाजे हैं। ये शहर के प्रवेश द्वार हैं। यहां कई किले भी हैं। इसके अलावा पुरानी मस्जिदें और मकबरें भी हैं। 1423 में बनी जामा मस्जिद भी है।

Image credits: Instagram