Business News
दुनिया के सबसे अमीर भिखारी के पास एक-दो नहीं बल्कि 7 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। वह करोड़ों के फ्लैट में रहता है और उसकी मंथली इनकम ही काफी अच्छी खासी है।
दुनिया का सबसे अमीर भिखारी भारत का रहने वाला है। वह मुंबई शहर में रहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्लोबल स्तर पर भरत जैन दुनिया के सबसे अमीर भिखारी हैं।
मुंबई की सड़कों पर भीख मांगने वाले भरत जैन के पास काफी ज्यादा पैसे हैं। पैसें की कमी से वे पढ़-लिख नहींसके हैं। उनकी फैमिली में पत्नी, दो बेटे, भाई और उनके पिता रहते हैं।
मूल रूप से मुंबई के रहने वाले भरत जैन के पास 7.5 करोड़ रुपए यानी एक मिलियन डॉलर की संपत्ति है। वह अपने बच्चों को पढ़ाते हैं और अच्छी खासी लाइफ जीते हैं।
दुनिया के सबसे अमीर भिखारी भरत जैन भीख मांगकर एक महीने में करीब 60 हजार रुपए से लेकर 75 हजार रुपए तक कमा लेते हैं। छत्रपति शिवाजी टर्मिनस या आजाद मैदान प्रमुख जगह भीख मांगते हैं।
दुनिया के सबसे अमीर भिखारी भरत जैन के पास मुंबई में 1.2 करोड़ रुपए का दो बेडरूम वाला फ्लैट है। ठाणे में उनकी खुद की दो दुकानें हैं। जहां से हर महीने 30 हजार रुपए किराया मिलता है।
करोड़ों की संपत्ति के बावजूद भरत जैन मुंबई की संड़कों पर भीख मांगते हैं। हर दिन 10 से 12 घंटे भीख मांगकर वे 2,000 रुपए से लेकर 2,500 रुपए तक जुटा लेते हैं।