Business News

जानें हफ्तेभर में कितना सस्ता हुआ Gold, क्या यही खरीदने का सही मौका

Image credits: Freepik

पिछले कुछ हफ्तों से लगातार सस्ता हो रहा Gold

पिछले कुछ हफ्तों से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। 74 हजार रुपए तक पहुंचा सोना अब 70 हजार के लेवल पर आ चुका है।

Image credits: Getty

बीते एक हफ्ते में 800 रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ सोना

पिछले एक हफ्ते में ही सोना 800 रुपए से ज्यादा सस्ता हो चुका है। बीते शुक्रवार को MCX एक्सचेंज पर सोने का घरेलू वायदा भाव 70,668 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

Image credits: Getty

12 अप्रैल को 73,958 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था सोना

12 अप्रैल 2024 को MCX गोल्ड ने 73,958 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत के साथ रिकॉर्ड हाई लेवल छुआ था। मतलब करीब एक महीने में सोना अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से 3290 रुपये सस्ता हो चुका है।

Image credits: Getty

घरेलू ही नहीं, ग्लोबल मार्केट में भी सस्ता हुआ सोना

घरेलू बाजार के साथ ही ग्लोबल मार्केट में भी गोल्ड के भाव टूटे हैं। पिछले एक हफ्ते में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 48 डॉलर प्रति औंस तक टूट चुका है।

Image credits: Getty

आखिर क्यों सस्ता हो रहा Gold

मिडिल ईस्ट में इजराइल के साथ ईरान और हमास का तनाव कम होने की वजह से सोने की कीमतों में गिरावट आई है। इसके साथ ही घरेलू स्तर पर भी सोने की डिमांड कम हुई है।

Image credits: Getty

अचानक क्यों बढ़ने लगे थे सोने के भाव

पिछले कुछ महीनों से दुनियाभर में चल रहे जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से कई देशों के सेंट्रल बैंकों ने सोने में निवेश बढ़ाना शुरू किया था। इसके चलते Gold में तेजी आई थी।

Image credits: Getty

क्या अभी और सस्ता होगा Gold

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में सोने के भाव में और कमी आ सकती है। यहां तक कि सोना 69 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल तक टूट सकता है।

Image credits: Getty

साल के आखिर तक दोबारा 74 हजार पहुंच सकता है सोना

हालांकि, सोने की कीमतों में इससे ज्यादा गिरावट की गुंजाइश कम ही है। ठंड में दिवाली के साथ ही शादी का सीजन शुरू सोने से डिमांड फिर बढ़ेगी। इससे सोना दोबारा 74 हजार तक जा सकता है।

Image credits: Getty