Holi पर Gold से रहें दूर! जानें ढाई महीने में कितना महंगा हुआ सोना
Business News Mar 14 2025
Author: Ganesh Mishra Image Credits:instagram
Hindi
ऑलटाइम हाई पर पहुंचा सोना
सोने की कीमतों में उछाल जारी है। अगर आप भी होली पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो प्लान बदल लें। क्योंकि 13 मार्च को सोना अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया।
Image credits: instagram
Hindi
एक दिन में कितना महंगा हुआ Gold
IBJA के मुताबिक 13 मार्च को 24 कैरेट शुद्ध सोना 86843 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इससे पहले इसकी कीमत 85,143 रुपए थी। यानी एक ही दिन में 1700 रुपए महंगा हुआ।
Image credits: instagram
Hindi
इससे पहले 19 फरवरी को सोने ने बनाया था हाई
इससे पहले 19 फरवरी, 2025 को सोने 86733 रुपए के ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंचा था।
Image credits: instagram
Hindi
2025 में कितना महंगा हुआ Gold
2025 के ढाई महीनों में सोने की कीमत 10,681 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर, 2024 को सोना 76162 रुपए था, जो अब बढ़कर 86843 रुपए पहुंच गया है।
Image credits: instagram
Hindi
कैरेट के हिसाब से क्या हैं सोने के भाव
18 कैरेट सोने की कीमत 65132 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 79,548 रुपए और 24 कैरेट सोना 86843 रुपए पहुंच गया है।
Image credits: instagram
Hindi
2024 में कितना महंगा हुआ सोना
1 जनवरी, 2024 को सोना 63352 रुपए था, जो 31 दिसंबर 2024 तक बढ़कर 76162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। यानी एक साल में सोने के दाम 12810 रुपए बढ़े।
Image credits: pinterest
Hindi
क्यों महंगा हो रहा Gold
सोने में तेजी के कई कारण हैं, लेकिन सबसे बड़ी वजह ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद बढ़ी जियो-पॉलिटिकल टेंशन को माना जा रहा है। शेयर बाजार में अस्थिरता भी इसकी एक वजह है।
Image credits: instagram
Hindi
कितनी महंगी हुई चांदी
चांदी की बात करें तो 1 किलो चांदी की कीमत 98322 रुपए प्रति किलो हो चुकी है। चांदी का ऑलआइम हाई 99151 रुपए है, जो इसने 23 अक्टूबर 2024 को छुआ था।