SBI में 30 लाख तक के लोन पर 7.50-8.95%, 30-75 लाख पर 7.50–8.95% और 75 लाख से ऊपर भी 7.50-8.95% रेट्स ऑफर किए जा रहे हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा छोटे-बड़े दोनों लोन के लिए आकर्षक रेट्स ऑफर करता है। 30 लाख तक लोन पर 7.45-9.25%, 30-75 लाख पर 7.45-9.25%, 75 लाख से ऊपर 7.45–9.50% रेट्स उपलब्ध हैं।
यूनियन बैंक 7.35% से शुरू होने वाले रेट्स दे रहा है। चाहे आपका लोन 30 लाख हो या 75 लाख से ऊपर, रेट्स लगभग 7.35-10% तक हैं। इंश्योरेंस पॉलिसि लेते हैं तो 0.05% और छूट मिलती है।
PNB के होम लोन रेट्स 30 लाख तक के लिए 7.50-9.35%, 30–75 लाख के लिए 7.45-9.25% और 75 लाख से ऊपर भी 7.45-9.25% हैं।
बैंक ऑफ इंडिया 30 लाख तक के लोन पर 7.35-10.10%, 30-75 लाख पर 7.35-10.10% और 75 लाख से ऊपर 7.35-10.35% रेट्स ऑफर करता है।
केनरा बैंक छोटे, मिड और बड़े लोन के लिए रेट्स 7.50-10.25% तक ऑफर कर रहा है। अगर आप अपना सैलरी अकाउंट बैंक में रखते हैं और क्रेडिट-रिस्क ग्रेड अच्छा है तो अतिरिक्त लाभ मिलते हैं।
यूको बैंक महिलाओं को 0.05% और टेकओवर लोन पर 0.10% पॉइंट की छूट देता है। रेट्स 7.40-9.50% के बीच हैं। फर्स्ट टाइम होमबायर और महिलाओं के लिए आकर्षक विकल्प है।
बैंक ऑफ महाराष्ट के होम लोन रेट्स 30 लाख तक 7.35-10.15%, 30-75 लाख 7.35-10.15% और 75 लाख से ऊपर भी 7.35-10.15% हैं।
पंजाब एंड सिंध बैंक के होम लोन रेट्स 30 लाख तक 7.55-10.95%, 30-75 लाख 7.55-10.95% और 75 लाख से ऊपर भी 7.55-10.95% हैं।
इंडियन ओवरसीज बैंक छोटे, मिड और बड़े लोन में 7.35% से शुरू होने वाले रेट्स ऑफर करता है। यह बैंक खासकर लो कॉस्ट होम लोन ढूंढ रहे ग्राहकों के लिए अच्छा हो सकता है।
यह जानकारी नवंबर 2025 तक के होम लोन रेट्स पर आधारित है। सोर्स Paisabazaar.com है। होम लोन लेने से पहले हमेशा संबंधित बैंक जानकारी और वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।