Hindi

देश को मिलीं 10 नई वंदे भारत, जानें किन-किन शहर को मिली यह सौगात

Hindi

10 नई वंदे भारत की शुरुआत

पीएम मोदी ने 12 मार्च, 2024 को देश को 10 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी है। अहमदाबाद से प्रधानमंत्री ने नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वर्चुअली रवाना किया।

Image credits: Our own
Hindi

1. पटना-लखनऊ-पटना

यह वंदे भारत ट्रेन पटना से चलकर दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, वाराणसी कैंट और अयोध्या धाम होते हुए लखनऊ तक जाएगी। फिर इसी दिन इसकी वापसी होगी।

Image credits: Wikipedia
Hindi

2. लखनऊ-देहरादून-लखनऊ

यह वंदेभारत देहरादून से चलकर हरिद्वार, मुरादाबाद जंक्शन, बरेली जंक्शन पर रुकते हुए लखनऊ तक जाएगी।

Image credits: Wikipedia
Hindi

3. रांची-वाराणसी-रांची

रांची से वाराणसी रुट के लिए भी वंदे भारत की शुरुआत की गई है, जो मुरी, बोकारो स्टील सिटी, राजबेरा, कोडरमा, गया, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से वाराणसी पहुंचेगी।

Image credits: Our own
Hindi

4. खजुराहो-दिल्ली-खजुराहो

यह वंदेभारत ट्रेन मध्यप्रदेश के छतरपुर, टिकमगढ़, ललितपुर, झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा, पलवल होते हुए दिल्‍ली के निज़ामुद्दीन तक जाएगी।

Image credits: Wikipedia
Hindi

5. पटना-न्यू जलपाईगुड़ी

पटना से किशनगंज, कटिहार, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, मोकामा और बख्तियारपुर होते हुए पटना तक जाने वाली एक और वंदे भारत की शुरुआत हुई है।

Image credits: Wikipedia
Hindi

इन शहरों से भी वंदे भारत ट्रेन चलेगी

6. पुरी-विशाखापत्तनम, 7. कलबुर्गी – सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु, 8. अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल, 9. सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम, 10. मैसूरु-डॉ एमजीआर सेंट्रल (चेन्नई )

Image credits: Our own
Hindi

इन शहरों तक होगा वंदे भारत का विस्तार

नई वंदे भारत ट्रेनों के साथ कुछ वंदेभारत का विस्‍तार भी किया गया। इनमें अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत द्वारका तक बढ़ेगी। अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन चंडीगढ़ तक जाएगी।

Image credits: instagram
Hindi

इन वंदेभारत ट्रेनों का रुट भी बढ़ाया गया

गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन को प्रयागराज तक बढ़ाया गया है, जो गोरखपुर, बस्‍ती, अयोध्‍या धाम, लखनऊ, रायबरेली होकर गोरखपुर तक जाएगी।

Image Credits: instagram