Business News

बेंगलुरू-दिल्ली नहीं तो कौन है भारत का सबसे महंगा शहर, देखें पूरी List

Image credits: Wikipedia

सामने आई देश के सबसे महंगे शहरों की लिस्ट

मर्सर ने 2024 में कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे के आधार पर देश के सबसे महंगे शहरों की लिस्ट जारी की है।

Image credits: Getty

मुंबई भारत का सबसे महंगा शहर

इस लिस्ट के मुताबिक, मुंबई भारत का सबसे महंगा शहर है। यहां न केवल रियल एस्टेट बल्कि ट्रांसपोर्टेशन से लेकर मकान किराए तक की कीमतें सबसे ज्यादा हैं। ग्लोबली मुंबई 136वें नंबर पर है।

Image credits: Getty

भारत का दूसरा सबसे महंगा शहर दिल्ली

इस सर्वे के मुताबिक, भारत का दूसरा सबसे महंगा शहर दिल्ली है। ग्लोबल लेवल पर दिल्ली का नंबर 164वां है।

Image credits: Getty

मुंबई एशिया का 21वों सबसे महंगा शहर भी

प्रवासियों के लिए मुंबई एशिया का 21वों सबसे महंगा शहर है। जबकि दिल्ली इस मामले में 30वें नंबर पर है।

Image credits: wikipedia

भारत का तीसरा सबसे महंगा शहर चेन्नई

प्रवासियों के लिए भारत का तीसरा सबसे महंगा शहर चेन्नई है। चेन्नई की ग्लोबल रैंकिंग 189 है।

Image credits: india rail info

भारत का चौथा सबसे महंगा शहर बेंगलुरू

वहीं, भारत का चौथा सबसे महंगा शहर बेंगलुरू है, जिसकी ग्लोबल रैंकिंग 195 है।

Image credits: Wikipedia

भारत का पांचवां सबसे महंगा शहर हैदराबाद

प्रवासियों के लिहाज से भारत का पांचवां सबसे महंगा शहर हैदराबाद है, जिसकी ग्लोबल रैंकिंग 202 है।

Image credits: Wikipedia

छठे और सातवें नंबर पर पुणे और कोलकाता

वहीं, भारत का छठा सबसे महंगा शहर पुणे और सातवें नंबर पर कोलकाता है। इनकी ग्लोबल रैंकिंग क्रमश: 205 और 207 है।

Image credits: Wikipedia