Business News

दो सिलाई मशीन से शुरुआत, आज सबसे अमीर फैशन डिजाइनर, पूरा बॉलीवुड फैन

Image credits: Instagram

कौन हैं अनीता डोंगरे

एक सामान्‍य परिवार में पली-पढ़ी अनिता डोंगरे भारत की सबसे अमीर फैशन डिजाइनर हैं। उनके डिजाइन किए गए कपड़े बॉलीवुड सेलेब्स को खूब पसंद आते हैं।

Image credits: Instagram

अनीता डोंगरे के कितने स्टोर हैं

फैशन इंडस्ट्री का जाना पहचान नाम अनीता डोंगरे का मुंबई से न्‍यूयॉर्क तक स्‍टोर्स हैं। उनके स्टोर्स में करीब 2,500 कर्मचारी काम करते हैं।

Image credits: Instagram

अनीता डोंगरे ने कौन सी पढ़ाई की है

मुंबई में मिडिल क्लास में जन्मीं अनीता डोंगरे परिवार में कमाने वाली पहली लड़की थी। 1982 में फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई करते हुए ही उन्होंने बिजनेस शुरू कर दिया था।

Image credits: Instagram

दो सिलाई मशीन से अनीता डोंगरे की शुरुआत

अनीता की फैमिली उनके काम से खुश नहीं थी। हालांकि, उनका कॉन्फिडेंस देख उन्हें रोक भी नहीं पाए। दो सिलाई मशीन से अनीता ने काम की शुरुआत की थी।

Image credits: Getty

हाथों-हाथ बिके थे अनीता डोंगरे के कपड़े

1984 में अनीता डोंगरे ने अपने कपड़ों की पहली प्रदर्शनी लगाई। इसमे आने वाले हर किसी को उनके डिजाइन कपड़े खूब पसंद आए और सभी हाथों-हाथ बिक गए थे।

Image credits: Getty

लंहगों में जेब लगाने वाली पहली डिजाइनर

अनीता डोंगरे पहली डिजाइनर हैं, जिन्होंने लहंगों में जेब लगाया है। उनके आउटफिट्स काफी अफोर्डेबल होते हैं। उनकी शुरुआती रेंज 1,000 रुपए होती है। इसी से कारोबार खूब बढ़ा।

Image credits: Instagram

अनीता डोंगरे की कंपनी का नाम

1995 में एंड डिजाइन्‍स इंडिया लिमिटेड की स्थापना। धारावी में वर्कशॉप है। 2007 में ग्‍लोबल देसी, 2013 में ज्‍वैलरी ब्रांड पिंकसिटी की नींव रखी। 2018 में न्‍यूयॉर्क में स्‍टोर खोला।

Image credits: Instagram

अनीता डोंगरे की कंपनी का रेवेन्यू

साल 2022 में अनीता डोंगरे की कंपनियों का रेवेन्‍यू 1,000 करोड़ रुपए था। कुछ सालों से उनका रेवेन्‍यू 500 करोड़ से ज्यादा ही रहा है। उनकी कंपनियों को 789 करोड़ का रेवेन्यू मिला है।

Image credits: Getty