Business News

दुनिया के 10 सबसे महंगे फल, कीमत इतनी कि आ जाए महिंद्रा Thar

Image credits: social media

1. बुद्धा शेप्ड पियर्स (Buddha Shaped Pears)

बुद्धा शेप्ड पियर्स चीन के एक किसान ने उगाया था। इसे उगाने में काफी मेहनत लगी तो इसकी कीमत भी थोड़ी ज्यादा रही। एक पियर की कीमत 667 रुपए तक होती है।

Image credits: X Twitter

2. सेकाइ इची ऐप्पल

बड़े सेब की प्रजातियों में से एक सेकाइ इची ऐप्पल 1973 में पहली बार उगाया गया था। जापान में पाया जाने वाला यह फल काफी मिठा होता है। एक सेब की कीमत 2000-2500 रुपए तक होती है।

Image credits: pexels

3. डेकोपोन साइट्रस (Dekopon Citrus)

इस फल में बीज नहीं पाए जाते हैं। स्वाद में मीठे इस फल की खेती पहली बार 1972 में की गई। जापान में उगाए जाने वाले इस फल को 6 के पैक में बेचा जाता है, जिसकी कीमत करीब 7,000 रु. है।

Image credits: Getty

4. चेरी (Cherry)

चेरी ऐसे ही काफी महंगी मिलती है लेकिन सेम्बिकिया चेरी लग्जरी फ्रूट माना जाता है, जिसे उगाने में काफी मेहनत लगती है। यही कारण है कि चेरी का एक बॉक्स 160 डॉलर यानी 13,000 रु. में है।

Image credits: pexels

5. चौकोर तरबूजा (Watermelon)

जापान में चौकोर तरबूजा उगाया जाता है, जो बॉक्स की तरह नजर आता है। इसका स्वाद कुछ खास नहीं होता लेकिन आकार की वजह से एक तरबूज की कीमत 66-67 हजार रुपए है।

Image credits: Getty

6. मियाजाकी आम (Miyazaki Mango)

जापानी फल मियाजाकी आम की कीमत सामान्य आमों से काफी ज्यादा है। स्वाद में मीठा और कई गुणों से भरपूर ये आम 1 लाख 66 हजार रुपए तक में आता है।

Image credits: Instagram

7. डेंसुके तरबूज (Densuke Watermelon)

जापान के उत्तर पूर्वी द्वीप में उगाया जाने वाला डेंसुके तरबूज को काला तरबूज भी कहते हैं करीब 11kg तक होता है। इसके छिलके पर धारियां नहीं होती हैं। 2008 में 5.08 लाख में बेचा गया था

Image credits: Getty

8. रूबी रोमन अंगूर (Ruby Roman Grapes)

दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक रूबी रोमन अंगूर जापान में उगता है। यह भारत में मिलने वाले अंगूर से तीन-चार गुना बड़ा होता है। यह करीब 8,400 डॉलर यानी 6,99,699 रुपए में आता है।

Image credits: Getty

9. अनानास गड्ढे (Pineapple)

दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक इंग्लैंड के ‘लॉस्ट गार्डेन ऑफ हेलिगन’ में उगाया जाने वाला Pineapple है। इसे अनानास गड्ढे कहा जाता है। एक अनानास की कीमत करीब 12.49 लाख रु. तक है

Image credits: freepik

10. युबारी खरबूजा (Yubari Watermelon)

यह दुनिया का सबसे महंगा फल माना जात है। जापान के होक्काइडो द्वीप पर पाया जाने वाला यह एक फल करीब 10 लाख तक में आता है। एक ऑक्शन में इसे 24 लाख रु.से ज्यादा में बेचा गया था।

Image credits: Getty