Hindi

अंबानी-बच्चन पीते हैं जिस गाय का दूध, क्या आप जानते हैं उसकी कीमत

Hindi

कई हस्तियों के घर आता है होलस्टिन फ्रेशियान गाय का दूध

मुकेश अंबानी से अमिताभ बच्चन और तेंडुलकर तक कई बड़ी हस्तियां जिस नस्ल की गाय का दूध पीती हैं, उसका नाम होलस्टिन फ्रेशियान है।

Image credits: freepik
Hindi

भारत में 40,000 से 1.20 लाख रुपए में आती है एक गाय

होलस्टिन-फ्रेशियान नस्ल की गायों की कीमत दुनिया भर में अलग-अलग है। मसलन भारत में इस प्रजाति की गाय उम्र और मिल्क प्रोडक्शन क्षमता के आधार पर 40,000 से 1.20 लाख तक मिलती हैं।

Image credits: freepik
Hindi

अमेरिका में इस नस्ल की गाय 1.25 से 2.50 लाख रुपए में

वहीं, अमेरिका में होलस्टिन-फ्रेशियान प्रजाति की गाय 1500 से 3000 डॉलर यानी 1.25 से 2.50 लाख के बीच मिलती है।

Image credits: Getty
Hindi

ऑस्ट्रेलिया में इस प्रजाति की गाय 83000 से 2 लाख रुपए तक

ऑस्ट्रेलिया में भी इस प्रजाति की गायों की काफी डिमांड है, क्योंकि ये भरपूर मात्रा में दूध देती हैं। वहां, इनकी कीमत 1000-2500 डॉलर यानी 83000 से 2 लाख रुपए तक है।

Image credits: Getty
Hindi

दूध की वजह से कनाडा में भी इस गाय की काफी डिमांड

इसके अलावा कनाडा में भी होलस्टिन-फ्रेशियान नस्ल की गायें असाधारण दूध क्षमता की वजह से काफी पॉपुलर हैं। वहीं, इनकी कीमत 1.25 से 2.50 लाख रुपए के बीच है।

Image credits: Getty
Hindi

कितने लीटर दूध देती है होलस्टिन-फ्रेशियान गाय

होलस्टिन-फ्रेशियान प्रजाति की एक गाय रोजाना 25 से 30 लीटर तक दूध देती है। हालांकि, ये उसके खान-पान और देखभाल के हिसाब से थोड़ा अलग भी हो सकता है। 

Image credits: Getty
Hindi

ज्यादातर किस रंग की होती हैं ये गायें

होलस्टिन फ्रेशियान नस्ल की गाय का रंग सामान्यत: सफेद और काला होता है। इससे इसे आसानी से पहचाना जा सकता है। कभी-कभार लाल व सफेद रंग में भी पाई जाती हैं।

Image credits: Getty
Hindi

एक बार जनने पर देती हैं औसतन 5500 लीटर दूध

होलस्टिन फ्रेशियान नस्ल की गाय एक बार जनने के बाद औसतन 5500 लीटर तक दूध देती है। मतलब अगर रोज का 25 लीटर मानें तो ये 220 दिन (7 महीने) तक दूध देती हैं।

Image credits: freepik
Hindi

फैट कम होने से बड़ी-बड़ी हस्तियां पीती हैं दूध

होलस्टिन फ्रेशियान गाय के दूध में फैट यानी वसा की मात्रा बहुत कम होती है। यही वजह है कि बड़ी-बड़ी हस्तियां इस नस्ल की गाय का दूध पीना पसंद करते हैं।

Image Credits: freepik