अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में मंगलवार, 2 जुलाई से शुरू हो गई हैं। इसकी शुरुआत गरीब बेटियों की की शादी करवाकर हुई। अंबानी फैमिली ने 50 जोड़ों की शादी करवाई।
Image credits: Instagram@voompla
Hindi
अंबानी ने कहां कराया सामूहिक विवाह
अंबानी की तरफ से कराए गए सामूहिक विवाह की रस्में रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में की गईं। इसमें वर-वधू पक्ष के करीब 800 लोग शामिल हुए। अंबानी फैमिली भी इस दौरान मौजूद रही।
Image credits: Instagram@voompla
Hindi
अंबानी फैमिली ने दी शुभकामनाएं
इस सामूहिक विवाह के मौके पर नीता अंबानी और मुकेश अंबानी अपनी फैमिली मेंबर्स के साथ शामिल हुए और नव दंपतियों को शुभकामनाएं देकर खूब सारा दहेज दिया।
Image credits: Instagram@voompla
Hindi
गरीब बेटियों को अंबानी ने दिया दहेज
अंबानी फैमिली ने हर जोड़े को मंगलसूत्र, शादी की अंगूठी, नाक की लौंग, सोने-चांदी के कई गहने, हर दुल्हन को 'स्त्रीधन' के रूप में 1 लाख 1 हजार रुपए का चेक दिया।
Image credits: Instagram
Hindi
घर का सामान और खूब उपहार
अंबानी फैमिली ने हर जोड़े को एक साल के लिए राशन और किराने के सामान के साथ घरेलू सामान के उपहरा भी दिए। इसमें 36 प्रकार की जरूरी चीजें जैसे बर्तन, बिस्तर, स्टोव, मिक्स थे।
Image credits: Instagram
Hindi
सामूहिक शादी में भव्य व्यवस्था
इस शादी में आए सभी लोगों के लिए अंबानी फैमिली की तरफ से भव्य भोज दिया गया। शाम को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में वारली जनजाति ने पारंपरिक तरपा नृत्य किया।
Image credits: Instagram
Hindi
मानव सेवा से अंबानी फैमिली में शुभ कार्य
अंबानी फैमिली हर बड़े कार्यक्रम की शुरुआत मानव सेवा से करती है। इससे पहले भी परिवार में हुईं शादियों से पहले आसपास के लोगों और एनजीओ के साथ मिलकर अन्न सेवा चलाई थी।