Hindi

800 रुपए किलो आटा, 900 Rs में एक लीटर तेल...हाय रे महंगाई!

Hindi

पाकिस्तान में आर्थिक संकट

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। देश की अर्थव्यवस्था चीन के कर्ज में दब गई है। पाकिस्तानी सरकार IMF से बेलआउट पैकेज के लिए गुहार लगा रही है।

Image credits: Freepik
Hindi

पाकिस्तान में महंगाई की मार

पाकिस्तानी जनता महंगाई की मार झेल रही है। वहां आटा 800 पाकिस्तानी रुपए प्रति किलो और तेल 900 पाकिस्तानी रुपए लीटर बिक रहा है। मतलब पाकिस्तानी जनता 25 रुपए की एक रोटी खा रही है।

Image credits: Pexels
Hindi

रोजमर्रा की चीजें जुटा पाना भी मुश्किल

पाकिस्तान में कॉस्ट ऑफ लिविंग भी हाई हो गई है। रोजमर्रा की जरूरतें भी जुटा पाना मुश्किल है। पाकिस्तानी रुपए के मूल्य में काफी गिरावट आ रही है। खाना,दवाईयां, शिक्षा पहुंच से बाहर है

Image credits: freepik
Hindi

जनता बेहाल, हथियार जुटा रहा पाकिस्तान

IMF पाक पर सब्सिडी खत्म करने का दबाव बढ़ा रहा। जनता बेहाल है लेकिन पाकिस्तानी सरकार रक्षा बजट बढ़ाने में जुटी है, जो 15% बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2,122 अरब पहुंच गया है।

Image credits: Freepik
Hindi

पाकिस्तान की जीडीपी

पाकिस्तानी वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने बताया, देश की GDP 3.6% की तेजी से आगे बढ़ेगी। यह पिछले वित्त वर्ष 3.5% से ज्यादा है। विशेषज्ञों के अनुसार, आर्थिक विकास दर 2.38% ही रहेगी

Image credits: freepik
Hindi

पाकिस्तान का बजट कितना है

पाकिस्तान का कुल बजट 18,877 अरब है। रक्षा का हिस्सा दूसरा है। पाकिस्तान चीन के कर्ज के जाल में बुरी तरह फंसा है। उसकी बजट का सबसे बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में ही जा रहा है।

Image credits: Getty
Hindi

पाकिस्तान को कितना कर्ज भरना है

पाकिस्तान को करीब 9,700 अरब रुपए लोन रीपेमेंट पर खर्च करने होंगे। वित्त मंत्री ने बताया कि महंगाई का आंकड़ा करीब 12 रहेगा। देश आर्थिक संकट से बाहर निकलने की ओर बढ़ रहा है।

Image Credits: freepik