Business News

नई-नई हुई है शादी या रहते हैं लिव-इन में, काम आएंगे 6 डॉक्यूमेंट्स

Image credits: Our own

1. मैरिज सर्टिफिकेट

शादी बाद मैरिज सर्टिफिकेट जरूरी डॉक्यूमेंट है, जो विवाह को कानूनी मान्यता देता है। यह फाइनेंशियल लेनदेन में भी काम आता है। जिनमें जॉइंट लोन, बीमा पॉलिसियों, जॉइंट अकाउंट खोलने में।

Image credits: Freepik

2. जॉइंट बैंक अकाउंट एग्रीमेंट

कपल्स के पास जॉइंट बैंक अकाउंट होना चाहिए। इससे घरेलू खर्चों और फाइनेंशियल गोल्स को आसानी से पूरा कर सकते हैं। यह इमरजेंसी में काफी काम आ सकता है। इसकी नियम-शर्तें जरूर पढ़ें।

Image credits: freepik

3. लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी

कपल्स के पास लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी भी होनी चाहिए। जॉइंट या अलग-अलग ले सकते हैं। इससे किसी भी अनहोनी में फाइनेंशियल तौर पर मजबूत रहेंगे और कभी दिक्कतें नहीं आएंगी।

Image credits: Getty

4. प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट

कपल्स साथ में कोई प्रॉपर्टी खरीदी, तो प्रॉपर्टी से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को रखें। इनमें एग्रीमेंट, टाइटल डीड्स, लोन डॉक्यूमेंट्स, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट्स हैं। ये लीगली काम आते हैं।

Image credits: Freepik

5. टैक्स रिटर्न्स और फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स

कपल्स के लिए टैक्स रिटर्न और फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स रिकॉर्ड रखना जरूरी होता है। ये डॉक्यूमेंट्स ITR रिटर्न सही तरह दाखिल करने और टैक्स कानूनों के पालन को तय करने में मदद करते हैं।

Image credits: Freepik

6. वसीयतनामा

शादी के बाद एक कपल के पास वसीयतनामा होना चाहिए। यह मौत की स्थिति में संपत्ति और पैसे के वारिस को तय करते हैं। सही वसीयत करने दोनों भविष्य और करीबियों का ख्याल कर सकते हैं।

Image credits: Freepik