Business News

PC के इस हार की कीमत में बन जाएगी 'जवान', 2800 घंटे में हुआ तैयार

Image credits: instagram/Priyankachopra

'Bvlgari' ब्रांड के इवेंट में रोम पहुंची प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा को उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। हाल ही में प्रियंका 'Bvlgari' ब्रांड की 140वीं एनिवर्सरी मनाने इटली के रोम पहुंचीं।

Image credits: instagram/Priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा ने पहना बेशकीमती डायमंड नेकलेस

इटली में आयोजित इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने जो हीरों जड़ा नेकलेस पहना उसकी कीमत इतनी है कि उसमें शाहरुख खान की सुपरहिट मूवी 'जवान' बड़े आराम से बन जाएगी।

Image credits: instagram/Priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा के इस हार की कीमत में बन जाएगी 'जवान' जैसी मूवी

शाहरुख खान की जवान फिल्म का बजट करीब 300-350 करोड़ रुपए था। यानी आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रियंका का ये ब्रांडेड डायमंड नेकलेस कितना कीमती होगा।

Image credits: instagram/Priyankachopra

350 करोड़ से भी ज्यादा है इस डायमंड नेकलेस की कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डायमंड स्टडेड नेकलेस की कीमत 43 मिलियन डॉलर यानी 350 करोड़ से भी ज्यादा है। नेकलेस में कुल सात हीरे जड़े थे और हर एक 20 कैरेट का रफ डायमंड है।

Image credits: instagram/Priyankachopra

इस डायमंड नेकलेस में बेहद खूबसूरत लगीं प्रियंका चोपड़ा

नाशपाती के शेप के डायमंड वेव-पैटर्न से बने इस खास और महंगे नेकलेस में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Image credits: instagram/Priyankachopra

61.81 कैरेट है प्रियंका चोपड़ा के इस हार का वजन

प्रियंका चोपड़ा के इस डायमंड नेकलेस का वजन 61.81 कैरेट था। इस नेकलेस के साथ प्रियंका ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की ड्रेस कैरी की।

Image credits: instagram/Priyankachopra

Bvlgari ब्रांड के इस नेकलेस को बनाने में लगे 2800 घंटे

प्रियंका चोपड़ा के इस Bvlgari ब्रांड के नेकलेस को बनाने में कुल 2800 घंटे का समय लगा। ये इस ब्रांड के सबसे महंगे नेकलेस में से एक है।

Image credits: instagram/Priyankachopra