Business News

ऐसी है अनंत अंबानी की असल जिंदगी, गोल्ड-डायमंड की वॉच, 10 करोड़ की कार

Image credits: Instagram

अनंत अंबानी के पास 640 करोड़ का विला

अनंत अंबानी को पिता मुकेश अंबानी ने 640 करोड़ रुपए का विला गिफ्ट किया है। यह दुबई की सबसे महंगी जगहों में से एक पाम जुमेराह में है। इसमें 10 बेडरूम, स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं हैं।

Image credits: Our own

लंदन में 300 करोड़ का आलीशान बंगला

लंदन के स्टॉक पार्क में अनंत का 300 एकड़ में फैला आलीशान बंगला है। 2021 में 592 करोड़ में खरीदा था। अब 5 स्टार होटल बन चुका है। इसमें 49 कमरे, झील, सुइट्स, ग्राल कोर्ट मौजूद हैं।

Image credits: social media

3,000 एकड़ में वनतारा

हाल ही में अनंत अंबानी ने जामनगर में जानवरों के लिए वनतारा लॉन्च किया, जो रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स में 3,000 एकड़ में है। इसमें अब तक 200 हाथियों समेत हजारों जानवरों के लिए सुविधाए हैं

Image credits: Instagram

24 करोड़ की घड़ी पहनते हैं अनंत अंबानी

अनंत अंबानी को महंगी घड़ी पहनने का शौक है। अपनी प्रीमियम वॉचेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनके पास गोल्ड-डायमंड जड़ी 24 करोड़ की पाटेक फिलिप ग्रैंडमास्टर 6300G-010 वॉच है।

Image credits: Instagram

अनंत अंबानी के पास ये प्रीमियम वॉच भी

अनंत के पास 12 करोड़ की पाटेक फिलिप नॉटिलस, 8 करोड़ की रिचर्ड मिल RMS-10, 8 करोड़ की रिचर्ड मिल RM 056 प्रीमियम वॉच भी हैं।

Image credits: Getty

10 करोड़ की कार फेवरेट

अनंत अंबानी के पास प्रीमियम और लग्जरी कार हैं। इनमें 10 करोड़ की रोल्स रॉयस फैंटम, 7.5 करोड़ की फेरारी SF90 स्ट्रैडल, 7 करोड़ की बेंटले बेंटाग्या जैसी लग्जरी कारें हैं।

Image credits: Getty

वेकेशन पर कहां जाता है अंबानी परिवार

अंबानी फैमिली वेकेशन स्विट्जरलैंड रिसॉर्ट में मनाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कोरोना में अनंत फैमिली के साथ रॉयल प्रेसिडेंशियल सुइट में ठहरे थे। जिसकी 1 दिन की कीमत 61 लाख रु. है।

Image credits: Our own