Business News

Women's Day: इन राज्यों में महिलाओं के हैं ठाठ, घर बैठे मिलते हैं पैसे

Image credits: Getty

दिल्ली

केजरीवाल सरकार की मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में 18 साल से ज्यादा उम्र वाली महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रु. मिलेंगे। इसके लिए दिल्ली का पहचान पत्र होना जरूरी है।

Image credits: Getty

मध्यप्रदेश

लाडली बहना योजना में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हर महीने 1250 रुपए दिए जाते हैं। इस सुविधा का लाभ 21 से 60 साल की महिलाएं उठा सकती हैं। पोषण और सेहत के लिए आर्थिक मदद मिलती है।

Image credits: Getty

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार भी महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना चला रही है। इसमें राज्य की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए मिलते हैं। योजना का लाभ राज्य की मूल निवासी को दिया जा रहा है।

Image credits: Getty

हिमाचल प्रदेश

सुखविंदर सुक्खू ने सोमवार को ऐलान किया कि अब 18 से 60 साल की महिलाओं को 'इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि' योजना के तहत हर महीने 1,500 रुपए दिए जाएंगे।

Image credits: Getty

कर्नाटक

महिलाओं को सशक्त बनाने कर्नाटक सरकार गृह लक्ष्मी योजना चला रही है। इसमें महिलाओं को हर महीने 2,000 रु. दिए जाते हैं। दावा है कि योजना का लाभ 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिल रहा है

Image credits: Getty

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल की सरकार भी महिलाओं के लिए 'लक्ष्मी भंडार स्कीम' चला रही है। इस योजना में परिवार की महिला मुखिया को हर महीने 1,000 रुपए की आर्थिक मदद मिलती है।

Image credits: Getty