Business News

देश की इस सबसे अमीर महिला ने छोड़ा कांग्रेस का 'हाथ', जानें नेटवर्थ

Image credits: social media

उद्योगपति सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला

मशहूर उद्योगपति सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में टॉप पर हैं। भारत में जिंदल ग्रुप के तीन मेन पिलर बीसी जिंदल ग्रुप, ओपी जिंदल ग्रुप और डीपी जिंदल ग्रुप हैं।

Image credits: social media

सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन

सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप की चेयर पर्सन हैं। पति ओम प्रकाश जिंदल की मृत्यु के बाद से उन्होंने कारोबार संभाल लिया और उसे शिखर तक ले गईं। 

Image credits: social media

दो लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति

उद्योगति सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति इस साल के फाइनेंशियल तक 29.6 अरब डॉलर आंकी गई है। भारतीय रुपये के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब 2.47 लाख करोड़ रुपये है।

Image credits: social media

10 साल हिसार से विधायक रहीं

उद्योगपति सावित्री जिंदल 10 साल से कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा के हिसार से विधायक थीं। बुधवार को जिंदल ने इस्तीफा दे दिया है।

Image credits: social media

2005 में पति की हो गई थी मृत्यु

सावित्री जिंदल के पति और उद्योगपति नवीन जिंदल की मृत्यु 2005 में एक विमान दुर्घटना में हो गई थी। उसके बाद सावित्री जिंदल ने बिजनेस संभाल लिया था।

Image credits: social media

सावित्री जिंदल के हैं चार बेटे

जिंदल समूह के कारोबार को सावित्री जिंदल के चारों बेटे पृथ्वी राज, सज्जन जिंदल, रतन और नवीन जिंदल संभाल रहे हैं। सबसे बड़ी कंपनी जेएसडब्ल्यू ग्रुप को सज्‍जन जिंदल संभालते हैं।

Image credits: social media

असम में जन्मी, हरियाणा में शादी

उद्योगपति सावित्री जिंदल का जन्‍म वर्ष 1950 में असम के तिनसुकिया जिले में हुआ था। उनकी शादी 20 साल की उम्र में ही हरियाणा के ओमप्रकाश जिंदल हो गई थी।

Image credits: social media