Business News

लगातार दूसरे दिन झूमा शेयर बाजार, चुनाव बीच सेंसेक्स-निफ्टी का जोश हाई

Image credits: Freepik

झूम रहा शेयर बाजार

शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार झूम उठा है। निफ्टी और सेंसेक्‍स ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचकर रिकॉर्ड बना दिया है। निफ्टी पहली बार 23,000 पार और सेंसेक्स 75,558 पर पहुंचा।

Image credits: freepik

इन शेयरों ने भरी उड़ान

शेयर बाजार में तेजी में सबसे ज्यादा योगदान बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, टाटा स्टील, स्टेट बैंक, विप्रो, HDFC बैंक, बजाज फिनसर्व और अल्ट्राटेक जैसे शेयरों का है।

Image credits: freepik

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार

शुक्रवार आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। सेंसेक्स 82.59 अंक नीचे 75,335.45 और निफ्टी 36.90 अंक की गिरावट के साथ 22,930 पर खुला। हालांकि, तुरंत तेजी भी आ गई।

Image credits: Pexels

निफ्टी का हाल

आज निफ्टी 50 में करीब एक-तिहाई कंपनियां ग्रीन जोन में नजर आ रही हैं। हिंडाल्को और एलएंडटी जैसी कंपनियों के शेयर में तेजी है। मिडकैप सेगमेंट सबसे ज्यादा तेज वोडाफोन शेयर भाग रहा है।

Image credits: freepik

BSE सेंसेक्‍स का हाल

आज अडानी ग्रुप के स्टॉक्स लाल निशान पर हैं। BSE सेंसेक्‍स के टॉप 30 शेयरों में सिर्फ 8 शेयरों में उछाल है, जबकि 22 में गिरावट बनी हुई है। सबसे ज्यादा गिरावट TCS स्टॉक में है।

Image credits: Freepik

कितने शेयरों में उछाल

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन NSE पर ट्रेड कर रहे 2,412 शेयरों में 1,109 में उछाल है, जबकि 1,202 में गिरावट दिख रही है। 101 शेयरों में कोई बदलाव नहीं, 83 शेयर 52 वीक हाई हैं।

Image credits: Freepik

इन शेयरों में लगा अपर सर्किट

शुक्रवार को 54 शेयरों ने अपर सर्किट और 40 ने लोअर सर्किट लगा है। वोडाफोन आइडिया कंपनियों के शेयर करीब 7 प्रतिशत तक बढ़े हैं।

Image credits: Freepik

नोट

शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Image credits: Getty